TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत

P80 Pro फोन कंपनी की खास NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। इसकी मदद से फोन का डिस्प्ले यूजर के लिए अधिक से अधिक आरामदायक बन जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 08:29 IST
ख़ास बातें
  • फोन कंपनी की खास NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है।
  • यह ब्लू लाइट को भी बहुत हद तक कम कर सकता है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

TCL P80 में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और 50MP का मेन कैमरा मिलता है।

Photo Credit: TCL

TCL P80 सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन्स जोड़े हैं जिसमें TCL P80 और TCL P80 Pro को पेश किया गया है। बता दें कि इस सीरीज में TCL P80 Ultra पहले से ही मौजूद है। TCL P80 में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन Dimensity 7300 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। वहीं, TCL P80 Pro में 6.83 इंच का 120Hz डिस्प्ले है। यह फोन Ultra मॉडल की तरह ही NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Elite चिपसेट से लैस किया गया है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स में कौन से हैं खास फीचर्स, और कितना है अंतर! 

TCL P80, TCL P80 Pro Price

TCL P80 की शुरुआती कीमत 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €349 (लगभग 38,500 रुपये) है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट  के लिए €379 (लगभग 41,500 रुपये) तक जाती है। फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और सनलाइट गोल्ड रंगों में पेश किया है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

TCL P80 Pro की शुरुआती कीमत 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए €429 (लगभग 47,000 रुपये) है। वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट  के लिए €499 (लगभग 55,000 रुपये) तक जाती है। फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और सनलाइट गोल्ड रंगों में पेश किया है। 

TCL P80 Specifications

TCL P80 में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि 2772 × 1280 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 2560Hz का टच रेस्पॉन्सिव रेट दिया गया है। इसमें सीरीज के बाकी मॉडल्स की तरह NxtPaper टेक्नोलॉजी नहीं दी गई है। फोन में Dimensity 7300 Elite चिपसेट मिलता है। जिसके साथ में 8GB रैम, और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। 

Advertisement

फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है जिसके साथ OIS और EIS का सपोर्ट दिया गया है। साथ में कंपनी ने अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो लेंस भी दिया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी है। साउंड के लिए फोन में DTS सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

TCL P80 Pro Specifications

TCL P80 Pro में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन कंपनी की खास NxtPaper टेक्नोलॉजी से लैस होकर आता है। इसकी मदद से फोन का डिस्प्ले यूजर के लिए अधिक से अधिक आरामदायक बन जाता है। यह डिस्प्ले को ई-रीडर की तरह बदल सकता है जो रीडिंग के लिए बहुत सहूलियत देता है। इसके साथ ही एंटी ग्लेयर फीचर इसमें समाहित है। सनग्लासेस में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई दे सकती है। यह ब्लू लाइट को भी बहुत हद तक कम कर सकता है। 

Advertisement

इसमें 3200 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन MediaTek के Dimensity 7400 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। यहां पर कंपनी ने टेलीफोटो कैमरा को नदारद रखा है। फोन के साथ कंपनी 3 साल तक OS अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.