टीसीएल 560 स्मार्टफोन आंखों से होता है अनलॉक, जानें इसके बारे में

टीसीएल 560 स्मार्टफोन आंखों से होता है अनलॉक, जानें इसके बारे में
विज्ञापन
टेलीविज़न सेट बनाने के लिए मशहूर चीनी कंपनी टीसीएल ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा है। कंपनी ने अपने पहले हैंडसेट टीसीएल 560 को 7,999 रुपये में लॉन्च किया है। टीसीएल 560 स्मार्टफोन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत आई वेरिफाई टेक्नोलॉजी है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक की मदद से यूज़र अपने फोन के फ्रंट कैमरे के जरिए हैंडसेट को अनलॉक कर पाएंगे। टीसीएल 560 यूज़र की आंखों की पहचान करने के बाद ही अनलॉक होता है। लॉन्च इवेंट में टीसीएल के वाइस-प्रेसिडेंट निकोलस ज़िबेल ने कहा, ''इस तकनीक की मदद से आपका फोन और सुरक्षित रहेगा व इसे कोई भी दूसरा शख्स बिना इज़ाजत के इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।''

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टीसीएल 560 में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 210 (एमएसएम8909) प्रोसेसर है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज के 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ  8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल-सिम 4जी स्मार्टफोन है और जो वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2500 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »