स्वाइप एलीट मैक्स लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर

स्वाइप एलीट मैक्स लॉन्च, इसमें है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर
ख़ास बातें
  • स्वाइप एलीट मैक्स की कीमत 10,999 रुपये है
  • एलीट मैक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने नया स्मार्टफोन एलीट मैक्स लॉन्च किया है। यह कंपनी की एलीट सीरीज़ का नया हैंडसेट है। गौर करने वाली बात है कि स्वाइप ने इस हफ्ते ही एंट्री लेवल 4जी स्मार्टफोन एलीट स्टार लॉन्च किया था। स्वाइप एलीट मैक्स की कीमत 10,999 रुपये है और यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

स्वाइप एलीट मैक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। इसका मतलब है कि यूज़र एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड के साथ माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी 3000 एमएएच की है जो ज़िप चार्ज को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 76.6x155x7.7 मिलीमीटर है। यह स्मार्टफोन ऑनिक्स ब्लैक कलर में मिल रहा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »