StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम

StepFun ने StepX Neo पेश किया है, जिसे कंपनी दुनिया का पहला मास-मार्केट Agentic Smartphone बता रही है। इसमें Step Amoo AI एजेंट दिया गया है, जो एक ही कमांड पर कई टास्क पूरा कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जुलाई 2026 15:31 IST
ख़ास बातें
  • StepX Neo में इनबिल्ट Step Amoo AI एजेंट दिया गया है
  • एक कमांड पर कई टास्क पूरे करने का दावा करती है कंपनी
  • फिलहाल कीमत और उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है

StepFun का StepX Neo इनबिल्ट AI Agent के साथ पेश किया गया

Photo Credit: StepNeo

चीन की AI कंपनी StepFun ने अपना नया StepX Neo स्मार्टफोन पेश किया है, जिसे कंपनी दुनिया का पहला मास-मार्केट Agentic Smartphone बता रही है। इस फोन में इनबिल्ट AI एजेंट Step Amoo दिया गया है, जो एक ही कमांड पर कई टास्क अपने आप पूरा करने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को अलग-अलग ऐप खोलने या बार-बार कमांड देने की जरूरत नहीं होगी। StepX Neo में कंपनी का कस्टम Step AOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जो ऑफलाइन AI सपोर्ट, लाइव ट्रांसलेशन और कई AI बेस्ड फीचर्स के साथ आता है।

StepFun ने अभी StepX Neo की कीमत और बिक्री की तारीख का ऐलान नहीं किया है। कंपनी ने सिर्फ इतना बताया है कि यह उसका पहला एजेंट-नेटिव स्मार्टफोन है, जिसे आम ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। फिलहाल यह भी साफ नहीं किया गया है कि यह स्मार्टफोन चीन के बाहर दूसरे बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं।

वॉलस्ट्रीट चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, StepX Neo में सबसे बड़ा बदलाव इसका Step Amoo AI एजेंट है, जिसे सीधे ऑपरेटिंग सिस्टम में इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह एजेंट सामान्य चैटबॉट की तरह सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि एक ही कमांड पर कई ऐप्स और सिस्टम टूल्स के बीच तालमेल बनाकर पूरा काम कर सकता है। उदाहरण के लिए, अगर यूजर ट्रिप प्लान करने के लिए कहता है, तो AI एजेंट फ्लाइट, होटल और अन्य जरूरी जानकारी को एक साथ मैनेज कर सकता है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह समय के साथ यूजर की पसंद को समझकर उसी हिसाब से सुझाव देना शुरू कर देता है।

इस स्मार्टफोन में Step AOS नाम का कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसे Android, Linux और RTOS के अलग-अलग हिस्सों को मिलाकर तैयार किया गया है। इसमें मौजूद AI इंजन फोन के कम्युनिकेशन, ऐप्स, फाइल्स और सिस्टम टूल्स को एक साथ इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा NUI (Natural User Interface) नाम का वॉयस और विजन इनपुट सिस्टम भी मिलता है, जिससे यूजर सिर्फ बोलकर या कैमरे की मदद से कई काम कर सकता है।

StepFun का कहना है कि StepX Neo का AI एजेंट कई काम इंटरनेट के बिना भी कर सकता है। फोन 32 भाषाओं और कई रीजनल बोलियों में लाइव ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह आमने-सामने की बातचीत, फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज और सड़क के साइनबोर्ड, रेस्टोरेंट मेन्यू या म्यूजियम पोस्टर जैसे टेक्स्ट का भी रियल टाइम अनुवाद कर सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन मोड में सेव किए गए ट्रैवल प्लान को एक्सेस करने, लोकल ट्रांजिट जानकारी देखने और यात्रा से जुड़े कुछ अन्य काम करने की सुविधा भी दी गई है।

Advertisement

कंपनी ने StepX Neo में मेमोरी, डिसीजन मेकिंग और सिक्योरिटी के लिए अलग-अलग सिस्टम भी शामिल किए हैं। StepFun के मुताबिक, फोन का AI यूजर और AI एजेंट से जुड़े डेटा को अलग-अलग तरीके से मैनेज करता है। वहीं आसान और जटिल रिक्वेस्ट के लिए अलग AI मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है। सिक्योरिटी के लिए परमिशन जरूरत पड़ने पर ही दी जाती है और काम पूरा होने के बाद उसे वापस लिया जा सकता है। कंपनी ने इसमें अपने Step Edge ऑन-डिवाइस AI मॉडल का भी इस्तेमाल किया है, जिसे खासतौर पर स्मार्टफोन हार्डवेयर के लिए तैयार किया गया है।

AI एजेंट को अलग-अलग सर्विसेज से जोड़ने के लिए कंपनी ने Ctrip, Alipay, Didi, Meituan, WPS और CapCut जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ इंटीग्रेशन की भी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि इससे ट्रैवल, पेमेंट, राइड बुकिंग, ऑफिस वर्क और कंटेंट क्रिएशन जैसे कई काम सीधे AI एजेंट की मदद से किए जा सकेंगे। हालांकि, इन सभी फीचर्स का वास्तविक प्रदर्शन डिवाइस के बाजार में आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.