• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम भारत में 21 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम भारत में 21 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम भारत में 21 अक्टूबर को हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
सोनी इंडिया ने 21 अक्टूबर के एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस इवेंट में कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 डुअल और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल लॉन्च होंगे। कंपनी के इनवाइट से इतना तो स्पष्ट है कि लॉन्च इवेंट में नए एक्सपीरिया हैंडसेट ही लॉन्च किए जाएंगे।

यह जानकारी हमने पहले भी दी थी कि सोनी फिलहाल भारत में एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट को लॉन्च नहीं करेगी। इसकी पुष्टि की है सोनी इंडिया की वेबसाइट से। साइट पर एक्सपीरिया ज़ेड5 डुअल और एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम डुअल को लिस्ट किया गया है।

आईएफए इवेंट में पिछले महीने पेश किए गए एक्सपीरिया ज़ेड5 के साथ एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट को अक्टूबर में उपलब्ध कराया जाना था। वहीं, दुनिया के पहले 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम की शिपिंग नवंबर में होने की जानकारी दी गई थी।
sony india xperia z5 launch invite
कीमत की बात करें तो सोनी के ईशॉप पोर्टल ने एक्सपीरिया ज़ेड 5 को यूनाइटेड किंगडम के लिए 599 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 60, 600 रुपये) और जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और स्पैन के लिए 699 यूरो (करीब 51,700 रुपये) में लिस्ट किया था। भारत में इन स्मार्टफोन की कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम है 4के डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन)

सोनी के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत बेहतरीन कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 में 1/2.3 एक्समोर आरएस वाला 23 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे में एफ/2.0 जी लैंस भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के कैमरे को उसी टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया है जो अल्फा रेंज के इंटरचेनेजेबल लेंस कैमरा में देखने को मिलती है। रियर कैमरा मात्र 0.037 सेकेंड को ऑटोफोकस कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह सबसे तेजी से ऑटोफोकस करने वाले स्मार्टफोन हैं।

वहीं, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 2160x3840 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 806 पीपीआई। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड भी कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  2. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  3. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  4. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  5. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  6. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  7. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  8. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  9. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  10. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »