• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 की तस्वीरें लीक, 3 मॉडल लॉन्च किए जाने का भी दावा

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 की तस्वीरें लीक, 3 मॉडल लॉन्च किए जाने का भी दावा

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 की तस्वीरें लीक, 3 मॉडल लॉन्च किए जाने का भी दावा
विज्ञापन
2 सितंबर के इवेंट पहले सोनी ने गलती से अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के प्रेस रेंडर लीक कर दिए हैं। आपको बता दें कि प्रेस रेंडर कंप्यूटर पर बनाए गए 3डी इमेज होते हैं जो दिखने में हूबहू हैंडसेट के तस्वीरों जैसे होते हैं। इसके अलावा भरोसेमंद टिप्सटर @evleaks ने दावा किया किया है कि अगले हफ्ते होने वाले सोनी के आईएफए इवेंट में एक्सपीरिया ज़ेड5 के तीन नए मॉडल पेश किए जाएंगे, ये होंगे एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया ज़ेड प्रीमियम। इसके अलावा एक्सपीरिया ज़ेड5 की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं।

एक्सपीरिया ब्लॉग ने रिपोर्ट किया है कि सोनी मोबाइल के सोशल मीडिया चैनल ने गलती से सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 की तस्वीरें पोस्ट कर दीं। हालांकि, इन्हें थोड़ी देर बाद ही हटा लिया गया। लीक हुई तस्वीरों में एक्सपीरिया ज़ेड5 का पूरा डिज़ाइन साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में हैंडसेट में मौजूद 23 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और एफ1/2.3 इंच एक्समोर आरएस सेंसर को साफ देखा जा सकता है। सोनी और एक्सपीरिया का लोगो हैंडसेट के बैकपैनल के बीच वाले हिस्से में बना हुआ है। लीक हुए प्रेस रेंडर के आधार पर यह उम्मीद की जा सकती है कि एक्सपीरिया ज़ेड5 गोल्ड, व्हाइट और डार्क टरक्वयॉज कलर वेरिएंट में आएगा।

एक अन्य लीक में इवास ब्लास ने इशारा किया है कि सोनी आईएफए इवेंट में एक्सपीरिया ज़ेड5 के एक से ज्यादा मॉडल लॉन्च कर सकती है। @evleaks ट्विटर हैंडल से सोनी जॉर्जिया का पोस्ट शेयर किया गया जिसमें एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट के अलावा एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम लॉन्च किए जाने का दावा किया गया था। हालांकि, बाद में पता चला है कि वह अकाउंट फर्जी था।

वैसे, इन दावों को और मजूबती इटली की एक वेबसाइट की रिपोर्ट से मिली जिसमें कथित तौर पर सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम की तस्वीरें पब्लिश की गई हैं। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हैंडसेट को एक्सपीरिया ज़ेड5+ के नाम से भी जाना जाएगा। वेबसाइट पर लीक हुई तस्वीरों से हैंडसेट के डिज़ाइन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं पता चल रहा क्योंकि डिवाइस के ऊपर प्रोटेक्टिव केस लगा हुआ है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग होंगे। कहा गया है कि इसमें 5.5 इंच का 4के डिस्प्ले होगा। अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह 4के डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा।

हाल ही में, सोनी ने एक एक्सपीरिया हैंडसेट को ट्विटर पर दिखाते हुए इशारा किया था कि स्मार्टफोन में नई कैमरा फोकसिंग टेक्नोलॉजी होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »