सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा में है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मई 2016 12:09 IST
सोनी ने अपना नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा लॉन्च कर दिया है। फोन को सोनी की आधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। सोनी पहले ही एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा स्मार्टफोन के लॉन्च करने की योजना की घोषणा कर चुकी है।

लेकिन इसकी कीमत व उपलब्धता को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि सोनी का यह नया स्मार्टफोन जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन ब्लैक, व्हाइट और लाइम गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आने वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। यह कैमरा जेस्चर शटर को भी सपोर्ट करता है जो इस्तेमाल करने में भी सुविधाजनक है। इसके अलावा यह वाइड एंगल लेंस (88 डिग्री) और एचडीआर फोटो भी सपोर्ट करता है।  सिंगल सिम (नैनो सिम) वाले सोनी के इस नए फैबलेट में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो सोनी ब्राविया इंजन 2 से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है।

सोनी एक्सपीरिया अल्ट्रा में मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755)  चिपसेट दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। सोनी के इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है।
Advertisement
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा में मोबाइल सेंसर के लिए एक्जमॉर आरएस के साथ 21.5 मेगापिक्सल का हाइब्रिड ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा क्विक लॉन्च, एचडीआर फोटो, ऑटो-सीन रिकग्नाइजेशन और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा 4जी एलटीई और एलटीई कैट सपोर्ट करता है। 4 जी के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, ए-जीपीएस, वाई-फाई मीराकास्ट, ब्लूटूथ 4.1, डीएलएनए, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

सोनी के इस नए फोन का डाइमेंशन 164.2 x 79.4 x 8.4 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम है। फोन में दी गई 2700 एमएएच की बैटरी के एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। क्विकचार्ज तकनीक के साथ आने वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा को 10 मिनट में चार्ज करने पर 5.5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके अलावा सोनी ने एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा के लिए कुछ एक्सेसरी जैसे स्टायल कवर फ्लिप एससीआर60, स्टायल कवर एसबीसी34 और स्टायल कनर एसबीसी32 की भी लिस्टिंग की है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.