सोनी ने लॉन्च किये एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए और एक्स परफॉर्मेंस स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 18:34 IST
सोमवार को बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में सोनी ने अपनी एक्सपीरिया सीरीज की री-ब्रांडिंग करते हुए एक्स-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किये। नई एक्स सीरीज के तहत सोनी ने एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस और एक्सपीरिया एक्सए स्मार्टफोन पेश किये। कंपनी का कहना है कि कंपनी की एक्सपीरिया एक्स सीरीज के नए स्मार्टफोन सोनी के मोबाइल ब्रांड विजन को पेश करेंगे।

सोनी एक्सपीरिया एक्स, सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस और एक्सपीरिया एक्सए स्मार्टफोन व्हाइट, ग्रेफाइट, लाइम गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में मिलेंगे। इन स्मार्टफोन की बिक्री 2016 के मध्य तक शुरू होगी और इनकी कीमत का खुलासा स्थानीय लॉन्च के मुताबिक होगा। इन स्मार्टफोन के साथ मैचिंग स्टाइल कवर भी उपलब्ध होंगे।
Advertisement
 

तीनों नए एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलते हैं और सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस में स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। दोनों में (1080x1920 पिक्सल) पांच इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। दोनों ही फोन में एफ1/2.3 एस्कमॉर आरएस और एलईडी फ्लैश के साथ 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन जीबी रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 200 जीबी तक किया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है जबकि एक्सपीरिया एक्स में क्वालकॉम 650 प्रोसेसर दिया गया है। सोनी के मुताबिक, फोन में हाइब्रिड ऑटोफोकस फीचर को कंपनी के एल्फा कैमरा इंजीनियर के सहयोग से विकसित किया गया है। इसकी मदद से यूजर अपने सब्जेक्ट को चुनकर उनके मोशन का अनुमान कर तस्वीर ले सकते हैं। यानी कैमरे से परफेक्ट फोकस के साथ साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया परफॉर्मेंस का डाइमेंशन 142.7x69.4x7.9 मिलीमीटर और वजन 153 ग्राम है। फोन में 2620 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट के डुअल सिम वेरिएंट में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।
Advertisement

वहीं एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.7x70.4x8.7 मिलीमीटर और वजन 164 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सए में (720x1280 पिक्सल) वाली पांच इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर है। फोन की रैम 2 जीबी की है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्स परफॉर्मेंस की तरह ही इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलता है। फोन में हाइब्रिड ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश जैसे पीचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2300 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 143.6x66.8x7.9 मिलीमीटर और वजन 138 ग्राम है।
Advertisement

तीनों स्मार्टफोन के डुअल सिम वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध होंगे। एक्सपीरिया एक्स डुअल, एक्सपीरिया एक्सए डुअल और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस डुअल एक्स सीरीज के डुअल सिम वेरिएंट होंगे।
Advertisement

एक्सपीरिया एक्स रेंज के अलावा सोनी ने एक्सपीरिया ईयर, एक्सपीरिया आई और एक्सपीरिया प्रोजेक्टर जैसी डिवाइस भी लॉन्च की।
 

एक्सपीरिया आई एक वायरलेस आई-पीस है जो शेड्यूल, मौसम और लेटेस्ट न्यूज जैसी चीजों से यूजर को रू-ब-रू कराता है। कंपनी के मुताबिक इस डिवाइस को सोनी की वॉइस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है और यह वर्बल कमांड पर काम करेगी। एनएफसी या ब्लूटूथ के जरिये इसे एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इस डिवाइस में एक सिलिकॉन ईयर बड है जिसे लगातार देर तक पहना जा सकता है। यह ग्रेफाइट ब्लैक कलर में मिलेगा और 2016 के मध्य तक मिलना शुरू होगा।
 

एक्सपीकिया आई एक वाइड एंगल लेंस कैमरा है जिसे कपड़ों के साथ अटैच कर या गले के पास पहना जा सकता है। इस डिवाइस में व्यू के लिए एक स्फेरिकल लेंस है। सोनी के मुताबिक यह अपने इंटेलिजेंस शटर टेक्नोलॉजी की मदद से तस्वीरे कैप्चर कर सकेगा। इसमें फेसियल और वॉइस डिटेक्शन जैसे फीचर भी हैं।

एक्सपीरिया प्रोजेक्टर को भी सोनी ने एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किया। किसी भी साफ सतह पर यह प्रोजेक्टर इंटरेक्टिव इंटरफेस प्रोजेक्शन उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही एक्सपीरिया यह वॉइस और हावभाव पर भी प्रतिक्रिया देगा। एक्सपीरिया एजेंट में एक बिल्ट-इन कैमरा और प्रोजेक्टर डिस्प्ले है। इसके साथ ही सोनी आरएम-एक्स7बीटी कार ब्लूटूथ कमांडर भी लॉन्च किया जिससे वायरलेट स्ट्रीमिंग की जा सकती है। यह सोनी की वॉइस टेक्नोलॉजी से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.