सोनी एक्सपीरिया एम अल्ट्रा में होगा 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, लीक से हुआ खुलासा

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 15:41 IST
सोनी के आने वाले एक्सपीरिया स्मार्टफोन को एक्सपीरिया एम अल्ट्रा कहा जा रहा है। इस पोन के जल्द ही लॉन्च होने की खबरे हैं। यह स्मार्टफोन वीबो पर एक टिप्सटर द्वारा लीक कर दावा किया गया है कि इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

टिप्सटर एचक्यू विजन के मुताबिक, सोनी एक्सपीरिया एम अल्ट्रा में 6 इंच का फुल एचडी ट्रिलुमिनस डिस्प्ले होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके अलावा दूसरे स्पेसिफिकेशन जैसे इसमें 23 मेगापिक्सल रियर कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी, क्वालकॉम चार्जिंग तकनीक के साथ 4280 एमएएच की बैटरी, 3 जीबी रैम और हो सकते हैं। फोन 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकता है।
Advertisement
 

हालांकि, लीक में सामने आई इन जानकारियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि सोनी ने आने वाले डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। दिग्गज जापानी स्मार्टफोन कंपनी इससे पहले एक्सपीरिया अल्ट्रा रेंज में एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा और एक्सपीरिया टी2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

एक ताजा लीक में दावा किया गया है कि सोनी हाई डायनामिक रेंज (एचडीआर) सपोर्ट डिस्प्ले वाले अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर काम कर रही है। इस फोन को सोनी की एक्स-सीरीज का नया स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स प्रीमियम कहा जा रहा है। यह फोन एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम का अपग्रेडेड फोन होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.