4,500mAh बैटरी के साथ Sony Xperia Ace 2 लॉन्च, जानें कीमत

Sony Xperia Ace 2 की कीमत जापान में JPY 22,000 (लगभग 14,800 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 मई 2021 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia Ace 2 में सेल्फी के लिए नॉच डिज़ाइन मौजूद है
  • सोनी एक्सपीरिया एस 2 IPX8 वाटर रसिस्टेंट है
  • फोन में मौजूद है सिंगल रैम कॉन्फिग्रेशन

फोन में ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे

Sony Xperia Ace 2 स्मार्टफोन को जापान में Xperia Ace के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जो कि साल 2019 में मई में ही लॉन्च हुआ था। यह Sony का एक कॉम्पेक्ट बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसे सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, जबकि कलर में आपको तीन ऑप्शन मिल जाएंगे। सोनी एक्सपीरिया एस 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX8 रेटेड है, जो कि Android 11 पर काम करेगा।
 

Sony Xperia Ace 2 price

Sony Xperia Ace 2 की कीमत जापान में JPY 22,000 (लगभग 14,800 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। इस फोन में ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फिलहाल, सोनी एक्सपीरिया एस 2 के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Sony Xperia Ace 2 specifications

सोनी एक्सपीरिया एस 2 फोन Android 11 पर काम करता है। इसमें कंपनी ने 5.5 इंच का एचडी+ (720x1,496 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मौजूद है। स्टोरेज की बात करें, तो यह 64 जीबी की है, लेकिन इसमें 1 टीबी तक आपको माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए सोनी एक्सपीरिया एस 2 फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, 4जी, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद है। वहीं, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है, जो कि पावर बटन के रूप में भी काम करता है। फोन की बैटरी 4,500एमएएच की है, और यह फोन IPX8 वाटर रसिस्टेंट है। फोन का डायमेंशन 140x69x8.9mm और भार 159 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

1-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1496 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.