Sony Xperia 5 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें

Sony Xperia 5 में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 14:55 IST
ख़ास बातें
  • 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है Sony Xperia 5
  • सोनी एक्सपीरिया 5 में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • 3,140 एमएएच की बैटरी से लैस है सोनी एक्सपीरिया 5

Sony Xperia 5 में है 6.1 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले

बर्लिन में आयोजित हो रहे आईएफए 2019 टेक शो के मौके पर Sony Xperia 5 को लॉन्च किया गया। सोनी एक्सपीरिया 5 में 21:9 सिनेमा वाइड आस्पेक्ट रेशियो, तीन रियर कैमरे, बेहतर गेम इनहांसर और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। देखा जाए तो एक्सपीरिया 5 हैंडसेट एक्सपीरिया 1 का कॉम्पेक्ट वर्ज़न है। लेकिन कॉम्पेक्ट ब्रांडिंग नहीं है। इसमें 3,140 एमएएच की बैटरी है। फोन की बिक्री अक्टूबर से शुरू होगी। फोन में किनारे में फिंगरप्रिंट सेंसर और यह बिना नॉच वाले डिस्प्ले के साथ आता है।
 

Sony Xperia 5 specifications

डुअल-सिम सोनी एक्सपीरिया 5 एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। सोनी एक्सपीरिया 5 में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 12 मेगापिक्सल के तीन सेंसर्स हैं। कैमरा सेटअप सुपर वाइड-एंगल सेंसर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। फोन 4K एचडीआर मूवी रिकॉर्डिंग, रॉ नॉयज रिडक्शन, 5x डिजिटल ज़ूम, एचडीआर फोटोग्राफी, हाइब्रिड ऑटोफोकस, 3डी क्रिएटर और बोकेह इफेक्ट जैसे कैमरा फीचर के साथ आता है। इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। सेल्फी कैमरा एचडीआर, स्टेडीशॉट, पोर्ट्रेट सेल्फी इफेक्ट्स, डिस्प्ले फ्लैश और 3डी क्रिएटर जैसे फीचर से लैस है।

फोन की बैटरी 3,140 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 158x68x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। सोनी एक्सपीरिया 5 के कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप-सी, जीपीएस + ग्लोनास, एनएफसी और गूगल कास्ट शामिल हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3140 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.