Sony Xperia 10 VI के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक, तीन कलर वेरिएंट्स समेत सामने आया डिजाइन

Xperia 10 VI स्मार्टफोन लॉन्च 17 मई को देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Sony अपना Xperia प्रोडक्ट इवेंट 17 मई को आयोजित करने जा रही है
  • यह फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आने वाला है
  • Sony Xperia 10 VI में फ्लैट फ्रेम दिया गया है

फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आने वाला है जिसमें ब्लू, ब्लैक, और व्हाइट शामिल होंगे।

Photo Credit: X/Evan Blass

Sony अपना Xperia प्रोडक्ट इवेंट 17 मई को आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में सोनी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia 1 VI लॉन्च करने की तैयारी में है। यह स्मार्टफोन Xperia 1 V का सक्सेसर होने वाला है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इसके साथ ही एक और स्मार्टफोन Xperia 10 VI के लॉन्च होने की बात भी सामने आ रही है। लॉन्च से पहले अब इसे लेकर एक बड़ा लीक सामने आया है। फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिसमें इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स का भी पता चल रहा है। आइए जानते हैं कैसा होगा Xperia 10 VI फोन। 

Xperia 10 VI स्मार्टफोन लॉन्च 17 मई को देखने को मिल सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके कथित प्रेस रेंडर्स लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर ईवान ब्लास ने इसके रेंडर शेयर किए हैं। टिप्स्टर के अनुसार, यह फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आने वाला है जिसमें ब्लू, ब्लैक, और व्हाइट शामिल होंगे। फोन में मिनिमल लुक दिया गया है। यानी बहुत अधिक डिजाइन एलिमेंट्स इसमें नहीं दिखने वाले हैं और इसे बेहद सिम्पल रखा गया है। 

Advertisement
रियर में टॉप लेफ्ट में एक पिल शेप मॉड्यूल यहां दिखाई दे रहा है। इसमें फोन के कैमरा सेंसर प्लेस किए गए हैं। साथ में LED फ्लैश भी है। खबर है कि इस बार फोन में टेलीफोटो लेंस देखने को नहीं मिलेगा। बल्कि रियर में मेन कैमरा होगा और साथ में अल्ट्रावाइड लेंस होगा। प्राइमरी कैमरा में 2X जूम फीचर देखने को मिल सकता है। Sony Xperia 10 VI में फ्लैट फ्रेम दिया गया है। राइट साइड में इसके वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। 

फ्रंट साइड की बात करें तो फोन में लम्बा ऑस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। कंपनी ने टॉप और बॉटम में बेजल्स भी रखे हैं। टॉप और बॉटम में फ्रंट फायरिंग स्पीकर भी दिए गए हैं। कहा गया है कि फोन डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट होगा। लेकिन आईपी रेटिंग कौन सी होगी यह नहीं बताया गया है। फोन में टॉप पर 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। कयास है कि कंपनी इसके लिए कई तरह कवर और केस भी लॉन्च करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.