Sony Xperia 1 VII की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ

Sony 13 मई को चीन में Sony Xperia 1 VII लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मई 2025 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Xperia 1 VII में 6.5 इंच की 4K OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xperia 1 VII में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Xperia 1 VII में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की 4K OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Sony

Sony 13 मई को चीन में Sony Xperia 1 VII लॉन्च करने वाला है। हॉन्ग कॉन्ग से आई से नई लीक में खुलासा हुआ है कि 512GB मॉडल की कीमत HK$10,899 (लगभग 1,18,955 रुपये) होगी जो कि बीते साल आए Xperia 1 VI से HK$400 (लगभग 4,330 रुपये) ज्यादा है। Xperia 1 VI की कीमत HK$10,499 (US$1347) थी। कीमत में यह बढ़ोतरी यूरोपीयन मार्केट में भी लागू होगी। हार्डवेयर लागत बढ़ने और Snapdragon 8 Elite चिपसेट के चलते कीमत में बढ़ोतरी हुई है। आइए Sony Xperia 1 VII के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Sony Xperia 1 VII जल्द देगा दस्तक


Sony Xperia 1 VII कलर ऑप्शन के माले में ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा। लॉन्च लाइवस्ट्रीम 13 मई को 11 बजे शुरू की जाएगी। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि फोन दोनों वायर्ड और वायरसलेस हेडफोन के लिए हाई रेजोल्यूशन साउंड का सपोर्ट करेगा। यह बेहतर वायरलेस स्ट्रीमिंग के लिए कंप्रेस्ड ऑडियो में सुधार और LDAC सपोर्ट के लिए सोनी का DSEE Ultimate AI इस्तेमाल करता है। लो टू मिड रेंज में फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर 10% ज्यादा साउंड प्रेशर प्रदान करते हैं और ऑडियो सिस्टम Sony के वॉकमेन लाइनप का सपोर्ट करता है।


Sony Xperia 1 VII Specifications


Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की 4K OLED डिस्प्ले दी जाएगी। सनलाइट विजन बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए स्क्रीन कंट्रास्ट को एडजेस्ट करता है, वहीं BRAVIA टेक ब्राइटनेस और कलर को बूस्ट करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल फ्रंट स्पीकर के साथ 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इसमें फ्लैट फ्रेम, ग्लास बैक और टेक्सचर्ड ग्रिप वाला डिजाइन दिया गया है। सोनी का दावा है कि 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ 4 साल के एंड्रॉयड वर्जन अपडेट मिलेंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 70–200mm जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में मैनुअल फोकस के साथ नया 120mm मैक्रो मोड है। इसमें बेहतर लो लाइट फोटो के लिए फुल साइज सेंसर दिया गया है और इसमें 2.1x अल्ट्रा वाइड सेंसर है। ऑटो फ्रेमिंग और एआई कैमरा वर्क जैसे फीचर्स वीडियो का सपोर्ट करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.