Sony इस देश में नहीं लॉन्च करेगी नए Xperia स्मार्टफोन!

सोनी की ओर से अभी तक इस खबर के बारे में पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • सोनी की ओर से अभी तक इस खबर के बारे में पुष्टि नहीं की गई है।
  • चीन में सोनी के स्मार्टफोन मार्केट में जगह बनाने में संघर्ष करते रहे हैं।
  • कंपनी जल्द ही Xperia 1 VI और 5 VI को लॉन्च कर सकती है।

Sony के Xperia स्मार्टफोन मार्केट में काफी पॉपुलर रहे हैं।

जापान की दिग्गज टेक कंपनी Sony अपने स्मार्टफोन मार्केट के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। खबर है कि कंपनी चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट से हाथ खींचने की तैयारी में है। चाइनीज मीडिया की ओर से आ रही रिपोर्ट्स का हवाला देकर कहा गया है कि कंपनी चीन के स्मार्टफोन कंपीटिशन से अब निकलने की तैयारी कर रही है। सोनी के स्मार्टफोन एक सीमित मात्रा में रिलीज किए जाते हैं। कंपनी मार्केट में इक्का दुक्का स्मार्टफोन लेकर आती है, लेकिन चीन से अब इसके स्मार्टफोन की मौजूदगी जल्द ही नदारद हो सकती है। 

Sony के Xperia स्मार्टफोन मार्केट में काफी पॉपुलर रहे हैं। लेकिन कंपनी का अगला Xperia स्मार्टफोन चाइनीज मार्केट में रिलीज नहीं होगा। mydrivers की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपकमिंग एक्सपीरिया चीन में नहीं लॉन्च करेगी। साथ ही कंपनी का मोबाइल मार्केट चीनी मार्केट से पूरी तरह खत्म हो सकता है। हालांकि रिपोर्ट में इसकी वजह साफ नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि चीन में सोनी के स्मार्टफोन मार्केट में जगह बनाने में संघर्ष करते रहे हैं। इसलिए कंपनी अब मार्केट से हाथ खींचने की तैयारी में है।

Sony ने लगभग एक दशक पहले Ericsson को अपने अधीन किया था जब चीन में कंपनी ने एंट्री ली थी। शुरुआत में कंपनी को फायदा रहा लेकिन बाद में इसकी पकड़ कमजोर होती चली गई। वर्तमान में चीन के अंदर सोनी के स्मार्टफोन मार्केट शेयर में बहुत कम हिस्सा बनाते हैं। हालांकि चीनी स्मार्टफोन मार्केट से कंपनी का हाथ खींचना इसके मोबाइल सेग्मेंट को बंद नहीं करेगा। दुनिया की अन्य मार्केट्स में कंपनी फोन लॉन्च करती रहेगी। क्योंकि सोनी के पास कैमरा सेंसर्स बनाने में महारत है जिसके कारण स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी एक मजबूत पकड़ रखती है।  

सोनी की ओर से अभी तक इस खबर के बारे में पुष्टि नहीं की गई है। संभावना है कि कंपनी जल्द ही Xperia 1 VI और 5 VI को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में सामने आया था कि कंपनी अपने अपकमिंग एक्सपीरिया स्मार्टफोन्स में इन-डिजिटल सिग्नेचर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। इस फीचर के साथ यूजर अपनी फोटो में कैमरा के अंदर ही साइन कर सकेगा। जिससे कि फोटो के साथ छेड़छाड़ की संभावना बहुत कम हो जाएगी। Xperia 1 VI में 48 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xperia, Xperia 1, Xperia 5 V, Sony, Sony in China

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.