6 जीबी रैम वाले दमदार स्मार्टफोन जिनकी बिक्री हो रही है भारत में

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2017 12:43 IST
ख़ास बातें
  • अब हैंडसेट में 6 जीबी रैम तक दिए जा रहे हैं
  • एक नज़र ऐसे ही स्मार्टफोन पर डालते हैं जो 6 जीबी रैम के साथ आते हैं
  • हाल ही में 6 जीबी रैम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को लॉन्च किया गया था
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने हैंडसेट को पावरफुल बनाने के लिए बेहतरीन प्रोसेसर तो देती हैं, साथ में रैम का भी खास ख्याल रखा जाता है। मार्केट में प्रतिस्पर्धा इस स्तर की है अब हैंडसेट में 6 जीबी रैम तक दिए जा रहे हैं। है ना...हैरान करने वाली बात। क्योंकि अब तक 6 जीबी रैम लैपटॉप और डेस्कटॉप के लिए उपयुक्त माना जाता था। लेकिन अब यूज़र की ज़रूरतें इस कदर बदल गई हैं कि इतने रैम को फोन का हिस्सा बनाया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि 6 जीबी रैम वाले हैंडसेट भारतीय मार्केट भी पहुंच चुके हैं। अब सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो और वनप्लस 3टी को ही ले लीजिए।

आइए एक नज़र ऐसे ही स्मार्टफोन पर डालते हैं जो 6 जीबी रैम के साथ आते हैं। हमारा कोशिश है कि हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन का नाम बताएं जो फिलहाल भारत में उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत 36,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड रंग में मिलता है। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 4जी डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है।
 

वनप्लस 3टी

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस का यह हैंडसेट बेहतरीन मिडरेंज स्मार्टफोन में एक है। वनप्लस 3टी में एल्यूमीनियम मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर है और कैपेसिटिव हार्डवेयर बटन के अलावा अलर्ट स्लाइडर भी है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। वनप्लस 3टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। वनप्लस 3टी के 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 29,999 और 34,999 रुपये में बिकते हैं।
 
 

असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल)

6 जीबी रैम वाले असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) को भारत में 62,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का फुल-एचडी स्क्रीन है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ज़ेनयूआई पर चलता है। परफॉर्मेंस को दमदार बनाने के लिए मौजूद है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

फोटोग्राफी की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) में 23 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा है। इस डुअल-सिम फोन के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी ओटीजी सपोर्ट, यूएसबी टाइप सी और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।
 

ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11

6 जीबी रैम वाले ज़ेडटीई नूबिया ज़ेड11 को भारत में पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था। नूबिया ज़ेड11 की कीमत 29,999 रुपये है। इसमें 5.5 इंच का (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला फुल एचडी 2.5 डी बॉर्डरलेस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। इस स्मार्टफोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 64-बिट क्वाड-कोर 14एनएम प्रोसेसर है। ग्रफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। कंपनी ने भारत में नूबिया ज़ेड11 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट पेश किया है।
Advertisement
 

बात करें कैमरे की तो ज़ेडटीई ज़ेड11 के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, आईएमएक्स298 सेंसर, ओआईएस, पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और 6पी लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं 5पी लेंस, अपर्चर एफ/2.4, 80-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।
 

लेईको ले मैक्स 2

लेईको ने 2016 के जून महीने में ले मैक्स 2  के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च किया था। हालांकि, इसके बाद डिवाइस के बारे में कुछ नहीं बताया गया। हमने इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट को रिव्यू भी किया था।
Advertisement

ले मैक्स 2 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित सॉफ्टवेयर, डुअल-सिम सपोर्ट और फिंगरप्रिंटर सेंसर हैं। बैकपैनल पर 21 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। यह एफ/2.0 अपर्चर ओआईएस, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) और टू-टोन, डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

अब नज़र उन स्मार्टफोन पर जो 6 जीबी रैम के साथ आते हैं और उन्हें भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement
 

शाओमी मी 6

शाओमी के लिए भारत मार्केट बेहद ही अहम है। चीन में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किए गए शाओमी मी 6 को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। Xiaomi Mi 6 की सबसे अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं।

चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। Xiaomi Mi 6 में कंपनी ने 5.15 इंच का डिस्प्ले दिया है। फोन 3डी ग्लास फ़ीचर से लैस है जो फोन को प्रीमियम एहसास देता है। फोन के किनारे स्टेनलेस स्टील के बने हैं। हैंडसेट में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इतना साफ है कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ यह भारत में आने वाला पहला स्मार्टफोन हो।
 

जियोनी एम6एस प्लस

जियोनी ने चीनी मार्केट में 24 अप्रैल को एम6एस प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जियोनी एम6एस प्लस की सबसे अहम खासियत 6020 एमएएच की बैटरी और 6 जीबी रैम हैं। चीनी मार्केट में इसकी कीमत करीब 32,750 रुपये से शुरू होती है। फोन 6 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है।कैमरे की बात करें तो जियोनी के इस फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर मौज़ूद है। यह डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Samsug Galaxy C9 Pro, Oneplus 3T

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.