2016 में इन स्मार्टफोन ने किया निराश

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 18:44 IST
ख़ास बातें
  • कुछ फोन और उनसे जुड़े घटनाक्रम ने खासा निराश किया
  • एक नज़र उन स्मार्टफोन पर डालते हैं जो उम्मीद पर खरे नहीं हो सके
  • उम्मीद है कि ये कंपनियां 2017 में निराश होने का मौका नहीं देंगी
साल के अंत में हर अक्सर ही उसका विश्लेषण करते हैं। क्या कुछ हुआ और क्या नहीं। 2016 स्मार्टफोन के लिए मिला-जुला साल था। लेकिन कुछ फोन और घटनाक्रम ने हमें खासा निराश किया। आइए एक नज़र उन स्मार्टफोन पर डालते हैं जो उम्मीद पर खरे नहीं हो सके।

फ्रीडम 251
सपने देखने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन ऐसे देखो जो पूरे हो सकें। ये बात रिंगिंग बेल्स के फ्रीडम 251 स्मार्टफोन पर बिल्कुल फिट बैठती है। अब तक तो आपको 251 रुपये वाले स्मार्टफोन की पूरी कहानी याद आ गई होगी। मात्र 251 रुपये में हैंडसेट, इससे ज़्यादा बड़ा कुछ भी नहीं था। लेकिन कौतुहल का माहौल जैसे ही ठंडा हुआ। स्थिति स्पष्ट होने लगी। मार्केट में 251 रुपये का फोन लॉन्च भी हुआ, इसके लिए कइयों ने बुकिंग की भी, लेकिन यह कितनों को मिला? इस सवाल का जवाब ढूंढते रह जाएंगे। अब तो हाल यह है कि सीईओ के भी कंपनी से इस्तीफा देने की भी ख़बरें आ गई हैं।

(पढ़ें: 2016 में इन स्मार्टफोन ने बटोरीं सबसे ज़्यादा सुर्खियां)

सैमसंग गैलेक्सी नोट7
Advertisement
गैलेक्सी एस7 एज से साल की शुरुआत बेहतरीन होने के बाद सैमसंग के लिए स्थिति अचानक बिगड़ गई। और इस बार वजह थी... सैमसंग गैलेक्सी नोट7। फोन जब लॉन्च हुआ तो इसे खूब सराहना मिली। लेकिन अचानक ही चार्जिंग के दौरान फोन ब्लास्ट होने की खबरें आने लगीं। और धीरे-धीरे इसने संक्रामक रोग का रूप ले लिया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि कंपनी ने आखिर में इस फोन को बनाना ही बंद कर दिया। और जो फोन बिक चुके थे उन्हें वापस मंगा लिया।
 
मोटो जी सीरीज़
Advertisement
हिट फॉर्मूले को भुनाने में कुछ भी गलत नहीं है। मोटोरोला भी मोटो जी सीरीज़ के साथ ऐसा करती रही है। लेकिन 2016 में कंपनी ने एक तरह से इस फॉर्मूले को रायता फैला दिया। मोटो जी सीरीज में एक या दो नहीं, पूरे तीन फोन लॉन्च किए गए- मोटो जी4, मोटो जी4 प्ले और मोटो जी4 प्लस। तीनों ही वेरिएंट कीमत में करीब 2,000-3,000 रुपये का अंतर है। भले ही कंपनी की रणनीति रही होगी कि वह हर कीमत में ग्राहकों के लिए एक विकल्प दे। लेकिन उसने एक तरह से अपने ग्राहकों को असमंजस में डालने का काम किया। इसके कुछ महीने बाद कंपनी ने मोटो ई3 पावर को 7,999 रुपये में लॉन्च कर दिया, यानी एक और विकल्प। अब ग्राहक के नज़रिए से देखिए कितना असमंजस में डालने वाला है यह। सबसे मज़ेदार बात यह है कि मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो है। और भारतीय मार्केट में लेनोवो इसी प्राइस रेंज में लगातार स्मार्टफोन पेश कर रही है। कभी-कभार तो ऐसा लगता है कि कंपनी दूसरों से ज़्यादा आपस में ही दंगल कर रही है।

एलजी जी5
Advertisement
एलजी पर ये आरोप नहीं लग सकता कि वह स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी में प्रयोग नहीं करती। लेकिन अकसर ही कुछ कमी रह जाती है, जिस वजह से फोन लोकप्रिय नहीं हो पाते। एलजी जी5 कंपनी का पहला मॉड्यूलर फोन है। एलजी जी4 की निराशा के बाद कई एलजी प्रशंसकों को इसका बेसब्री से इंतज़ार था। पर एलजी वही पुरानी कमी ने सबको हैरान किया। हम बात कर रहे हैं कीमत की। इसे 52,990 रुपये में लॉन्च किया था। आज की तारीख में आपको करीब 36,000 रुपये में मिल जाएगा। लॉन्च के वक्त जब हमने फोन को रिव्यू किया था तो कहा था, 'बिल्ड क्वालिटी और बेहतर हो सकती थी। मेटल बॉडी दी गई है लेकिन यह कई दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन जैसा एहसास नहीं देता।" डिज़ाइन के लिहाज से भी यह एक औसत फोन था। इसके अलावा मॉड्यूलर फंक्शन का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी।

गूगल पिक्सल
साल 2016 को स्मार्टफोन मार्केट में गूगल ब्रांड की एंट्री के तौर पर भी याद किया जाएगा-पिक्सल और पिक्सल एक्सएल। दावा किया गया कि इन स्मार्टफोन में अब तक का सबसे बेहतरीन कैमरा है। और खास पिक्सल फोन के लिए गूगल असिस्टेंट को सार्वजनिक किया गया। लेकिन साल का अंत होते-होते यह फोन हर दूसरे दिन गलत वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनने लगा। आप जब 50 हज़ार से ज़्यादा पैसे खर्चकर हैंडसेट खरीदते हो, तो आपके मन में एक ही बात होती है कि यह बस चलता रहे। लेकिन पिछले एक-दो महीनों में पिक्सल की बहुत ज़्यादा कमियां उजागर हुई हैं, जैसे कि एलटीई कनेक्टिविटी, कई बार कैमरा फ्रीज़ हो जाना, डबल टैप गेस्चर का ठीक से काम ना करना और कुछ लोगों के लिए तो यह फोन पूरी तरह से ठप हो गया। सच कहें तो शिकायतें कम नहीं होगीं तो इस हैंडसेट के लिए आईफोन की लोकप्रियता में सेंध लगाना आसान नहीं होगा।
Advertisement

निजी तौर पर कहें तो निराशा सबसे ज़्यादा नेक्सस ब्रांड के बंद किए जाने की भी है। क्योंकि मिड रेंज में यह आम यूज़र के लिए प्रीमियम जैसा एहसास देने वाला ब्रांड था। लेकिन अब गूगल की नज़र सीधे फ्लैगशिप सेगमेंट पर। ऐसे में को अब हमें दूसरे विकल्प के बारे में सोचना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Samsung Galaxy Note7, Pixel XL, Freedom 251

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.