फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन मार्केट में 30,000 रुपये से 60,000 रुपये (डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद) के प्राइस सेगमेंट में अधिकतर खरीदारी हुई है। इसके बाद प्रीमियम कैटेगरी में सबसे अधिक सेल्स हुई है
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अधिक डिस्काउंट का भी ऑफलाइन मार्केट में सेल्स पर असर पड़ा है
स्मार्टफोन कंपनियों के लिए इस वर्ष दिवाली पर ऑफलाइन मार्केट में सेल्स अनुमान से कम रही है। हालांकि, इस मार्केट में Apple और Motorola के लिए डिमांड मजबूत रही है। स्मार्टफोन रिटेलर्स का कहना है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अधिक डिस्काउंट का भी ऑफलाइन मार्केट में सेल्स पर असर पड़ा है। फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन मार्केट में 30,000 रुपये से 60,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में अधिकतर खरीदारी हुई है। इसके बाद प्रीमियम कैटेगरी में सबसे अधिक सेल्स हुई है। स्मार्टफोन्स के ऑफलाइन मार्केट में चाइनीज हैंडसेट मेकर्स की सेल्स फेस्टिव सीजन में कमजोर रही है। बड़े रिटेलर्स को डिस्काउंट की पेशकश करने से सेल्स बढ़ाने में मदद मिली है।
एक मीडिया रिपोर्ट में ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के हवाले से बताया गया है कि दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान देश में स्मार्टफोन के ऑफलाइन रिटेल मार्केट में सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, रिटेल स्टोर्स पर धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक कस्टमर्स का फुटफॉल अधिक रहा है। दिवाली से पिछले सप्ताह में डिमांड कमजोर थी। इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिस्काउंट के अनुमान की वजह से कस्टमर्स का खरीदारी को टालना था।
फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन मार्केट में 30,000 रुपये से 60,000 रुपये (डिस्काउंट और ऑफर्स के बाद) के प्राइस सेगमेंट में अधिकतर खरीदारी हुई है। इसके बाद प्रीमियम कैटेगरी में सबसे अधिक सेल्स हुई है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल और चीन की मोटोरोला के स्मार्टफोन्स की डिमांड मजबूत रही है। एपल के iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 मॉडल्स की विशेषतौर पर सेल्स अधिक रही है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की फेस्टिव सीजन में सेल्स कमजोर रही है। इसके पीछे Realme के स्मार्टफोन्स के महंगे प्राइसेज और नए प्रोडक्ट लॉन्च में कमी जैसे कारण हैं।
दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung को भी फेस्टिव सीजन में ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए सेल्स बढ़ाने में मुश्किल हुई है। इसका बड़ा कारण ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और रिटेल स्टोर्स पर सैमसंग के स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में बड़ा अंतर हो सकता है। फेस्टिव सीजन के दौरान 15,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में विशेषतौर पर स्मॉल रिटेलर्स की सेल्स कम रही है। हालांकि, बड़े रिटेलर्स का प्राइसेज में बढ़ोतरी से पहले इनवेंटरी खरीदने से परफॉर्मेंस बेहतर रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।