चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!

स्मार्टफोन को आप दिन में सूरज की रोशनी में कभी न रखें। इससे फोन और उसकी बैटरी बहुत जल्दी हीट हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जून 2026 18:36 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को आप सीधी सूरज की रोशनी में कभी न रखें।
  • फोन को कार में इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे डैशबोर्ड पर न रखें।
  • फोन को कभी भी बेड के गद्दे, तकिया आदि पर रखकर चार्जिंग न करें।

कई बार ओवरहीटिंग की वजह से स्मार्टफोन बैटरी डैमेज होने या फटने का खतरा हो जाता है।

Photo Credit: iStock

भारत में गर्मी का जबरदस्त कहर जारी है। देश के लगभग हरेक हिस्से, खासकर उत्तर और मध्य भारत में कुछ जगहें भट्टी की तरह की तप रही हैं। ऐसे में कई बार देखने में आता है कि स्मार्टफोन भी बहुत गर्म हो जाता है। कई बार ओवरहीटिंग की वजह से स्मार्टफोन बैटरी डैमेज होने या फटने का खतरा भी हो जाता है। आज हम आपको उन स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप भी अपने स्मार्टफोन और उसकी बैटरी को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं ताकि बैटरी फटने या इसमें आग लगने जैसी किसी दुर्घटना को रोका जा सके। 

धूप में न रखें फोन

स्मार्टफोन को आप सीधी सूरज की रोशनी में कभी न रखें। इससे फोन  और उसकी बैटरी बहुत जल्दी हीट हो सकती है। ऐसे में बैटरी खराब होने या उसमें आग लगने की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। 

कार में रखें इस बात का ध्यान

अगर आप फोन को कार में इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे डैशबोर्ड पर न रखें, और न ही वहां छोड़ें। यहां पर सूरज की सीधी धूप लगती है जिससे फोन बहुत जल्दी हीट हो सकता है। फोन में कार में अगर छाया में भी रखा है तो भी यह बहुत जल्दी गर्म हो सकता है, क्योंकि बंद कार में तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए फोन को ज्यादा देर गर्म कार में न छोडें। 

चार्जिंग करते समय कभी न करें यह गलती

बेड/तकिया पर चार्जिंग: फोन को कभी भी बेड के गद्दे, तकिया आदि पर रखकर चार्जिंग न करें। इससे फोन बहुत जल्दी गर्म हो सकता है। फोन को किसी टेबल या ऐसी समतल जगह पर रखें जहां पर खुली हवा लग रही हो और फोन गर्म न हो। 

Advertisement

केस को हटा दें: अगर आपका फोन पहले गर्म हो गया है और चार्जिंग करना चाहते हैं तो फोन के बैक कवर या केस हटा दें, इससे फोन हीट होने से बचेगा। केस के साथ चार्जिंग करने पर बैटरी दोगुनी तेजी से गर्म हो सकती है। 

फास्ट चार्जिंग से बचें: अगर आपका फोन बहुत ज्यादा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है तो ज्यादा गर्मी में फोन को बहुत देर फास्ट चार्जिंग पर रखें क्योंकि यह फोन में तेजी से पावर देता है जिससे बैटरी बहुत जल्दी गर्म हो सकती है। कोशिश करें कि फोन स्टैंडर्ड 10W या 15W के चार्जर से चार्ज करें। 

Advertisement

सॉफ्टवेयर ट्रिक्स

ब्राइटनेस घटा दें: अगर फोन की ब्राइटनेस बहुत ज्यादा है तो इसे कम कर दें। बहुत अधिक ब्राइटनेस होने से डिस्प्ले बहुत जल्दी गर्म हो सकता है। 
हैवी ऐप्स को बंद करें: अगर फोन में गेम्स या अन्य हैवी ऐप एक्टिव हैं तो उन्हें कुछ देर के लिए बंद कर दें। हैवी ऐप्स फोन का तापमान तेजी से बढ़ाते हैं। कई बार कैमरा या वीडियो स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल भी फोन को गर्म कर सकता है। 

ऊपर दी गई इन सभी ट्रिक्स और बातों को ध्यान में रखकर आप अपने फोन को गर्म होने से बचा सकते हैं। इसके साथ ही बैटरी का तापमान भी कम रखा जा सकता है जिससे बैटरी की लाइफ भी बढ़ती है। 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदा होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.