Smartisan अपना बिजनेस बंद करने के बाद जबरदस्त डिस्काउंट पर बेच रही है 108MP कैमरा फोन

Smartisan Nut R2 को चीन में लॉन्च किया गया था और यह 90Hz कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, Snapdragon 865 चिपसेट और 55W फास्ट चार्जिंग से लैस आता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 1 जून 2021 15:29 IST
ख़ास बातें
  • TikTok की कंपनी ByteDance ने इस साल की शुरुआत में बंद किया था Smartisan
  • Smartisan Nut R2 स्मार्टफोन पर मिलता है 108MP कैमरा और Snapdragon 865
  • चीन में इस फोन की सेल आज से शुरू हो गई है और 3 जून तक चलेगी

सेल के दौरान Smartisan Nut R2 की चीन में शुरुआती कीमत लगभग 28,500 रुपये रहेगी

TikTok ऐप की मूल कंपनी की ByteDance ने मोबाइल निर्माता Smartisan को अधिकृत किया था और इस साल की शुरुआत में इस ब्रांड को बंद करने का फैसला लिया। कंपनी का आखिरी फोन Nut R2 था, जिसे अब कंपनी सस्ती कीमतों में बेच रही है। यह कंपनी का पिछले साल का फ्लैगशिप फोन था, जिसमें 108MP मेन बैक कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन में DTS Audio और Wi-Fi 6 जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फोन को इतना ही नहीं Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करने वाला यह फोन 55W फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी फोन के साथ 65W का चार्जर भी मुफ्त दे रही है।

इस साल की शुरुआत में बंद हो चुकी Smartisan अपना 2020 का फ्लैगशिप फोन Nut R2 बेहद सस्ती कीमत में बेच रही है। निश्चित तौर पर यह दर्शाता है कि कंपनी के पास इस फोन का स्टॉक बचा हुआ है, जिसे कंपनी खत्म करना चाह रही है। कंपनी ने अपने Weibo अकाउंट पर बाकायदा इस फोन की सेल का पोस्टर भी साझा किया है। पोस्ट से पता चलता है कि फोन पर कंपनी 800 युआन (लगभग 9,000 रुपये) तक की छूट दे रही है। इसकी सेल आज से शुरू हो गई है। 
Advertisement

सेल आज से शुरू हो गई है और 3 जून तक चलेगी और इस फोन को Smartisan की आधिकारिक वेबसाइट और JD.com पर बेचा जा रहा है। जैसा कि हमने बताया कि फोन के साथ कंपनी 65W GaN चार्जर भी मुफ्त दे रही है। इसके अलावा, 30 दिनों की रिटर्न पॉलिसी भी मिलेगी। कंपनी भले ही बंद हो गई है, लेकिन Smartisan ने ग्राहकों को 1 साल की वारंटी का वादा भी किया है।

Smartisan Nut R2 के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 2499 युआन (लगभग 28,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसका 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 2899 युआन (लगभग 33,100 रुपये) और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 4899 युआन (लगभग 56,000 रुपये) में बेचा जा रहा है।
Advertisement

जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि Smartisan Nut R2 को चीन में लॉन्च किया गया था और यह 6.67-इंच FHD+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन Snadragon 865 चिपसेट पर काम करता है और 12GB तक रैम से लैस है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
Advertisement

इसमें 4510mAh की बैटरी मिलती है, जो 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। जैसा कि हमने बताया कि ग्राहकों को कंपनी 65W का GaN चार्जर भी मुफ्त दे रही है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो, Wi-Fi 6, NFC आदि फीचर्स भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartisan, Smartisan Nuts R2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  3. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  4. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  5. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  6. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  7. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  8. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  10. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.