पृथ्वी का सबसे स्मार्ट AI Grok 3 होगा पेश, जानें खासियतें

एलोन मस्क (Elon Musk) अपने एआई चैटबॉट का एक नया वर्जन लॉन्च करने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2025 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk अपने एआई चैटबॉट का एक नया वर्जन लॉन्च करने वाले हैं।
  • Grok 3 पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट एआई के तौर पर बताया जा रहा है।
  • Grok 3 एआई में सिंथेटिक डेटासेट है।

Grok 3 एआई में सिंथेटिक डेटासेट मिलेगा।

Photo Credit: Grok

एलोन मस्क (Elon Musk) अपने एआई चैटबॉट का एक नया वर्जन लॉन्च करने वाले हैं, जिसे पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट एआई के तौर पर बताया जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में Tesla के मालिक ने कहा कि उनके एआई पर काम चल रहा है। आइए Grok 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट एआई 


Advertisement
मस्क ने एक्स पर बताया कि वह पूरे वीकेंड टीम के साथ होनिंग प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ऑफलाइन रहेंगे। इसके बाद पॉजिटिव अलार्म बजाते हुए वह अपने SNS प्रोफाइल पर लौट आए और कंफर्म किया कि इस हफ्ते उनके आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चैटबॉट के लॉन्च के लिए सब कुछ अच्छा लग रहा है।

Grok 3 को कोलोसस सुपरकंप्यूटर द्वारा तैयार किया गया था। सिर्फ 8 माह में तैयार यह सिस्टम ट्रेनिंग के लिए 1 लाख एनवीडिया जीपीयू घंटों पर बेस्ड है। फोर्ब्स के अनुसार, Grok 2 के ज्यादा दमदार अपग्रेड के तौर पर आगामी एआई में सिंथेटिक डेटासेट, सेल्फ-करेक्शन मैकेनिज्म और रेनफोर्समेंट लर्निंग मिल सकता है। ये इंटीग्रेशन गलत रिस्पॉन्स को कम करने में मदद करेंगे। इससे सटीकता बढ़ जाती है और ट्रेनिंग का समय कम हो जाता है।


Advertisement
एआई से होगा बेहतर


मस्क ने दुबई में द वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट में कहा कि "यह आखिरी बार हो सकता है कि AI ग्रोक से बेहतर है।" Grok 3 की शुरुआती टेस्टिंग से यह भी पता चला है कि यह OpenAI के चैटजीपीटी और Google के डीपमाइंड Gemini आदि को कड़ी टक्कर दे सकता है।


Grok 3 जल्द देगा दस्तक 


Advertisement
नया चैलेंजर सोमवार रात 17 फरवरी, 2025 को रात 8 बजे लाइव डेमो के साथ बाजार में पेश होने वाला है। Grok 2 को अगस्त में लॉन्च किया गया था। इसके अपग्रेड के तीन गुना तेज होने की उम्मीद है। एलोन मस्क का Grok 3 लाइव डेमो DeepSeek द्वारा फ्री एआई एसिस्टेंट पेश करने के एक महीने पेश हुआ, जिसने चैटजीपीटी को भी डाउनलोडिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया था। Grok माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर चैटबॉट के तौर पर फ्री में उपलब्ध है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Grok 3, Tesla, AI

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.