स्मार्टफोन बिक्री को मिलेगी छोटे शहरों से रफ्तार: आईडीसी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 4 मार्च 2016 11:00 IST
स्मार्टफोन की बिक्री की संख्या में दिन ब दिन इजाफा होता जा रहा है। अगले कुछ सालों में भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्मार्टफोन का कारोबार ज्यादा होने की संभावना है। इंटरनेशनल डेटा कारपोरेशन (आईडीसी) द्वारा जारी रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है। आईडीसी की गुरुवार को जारी मासिक शहर आधारित स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015 की चौथी तिमाही में भारत के 30 प्रमुख शहरों में लगभग 51 फीसदी स्मार्टफोन की बिक्री होगी। इनमें सबसे ज्यादा दिल्ली में और उसके बाद मुंबई में स्मार्टफोन की मांग रहेगी।

वहीं, भारत के टियर 2 और टियर 3 श्रेणी के 25 शहरों में स्मार्टफोन की बिक्री का 21.3 फीसदी हिस्सा होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा मांग 3डी स्मार्टफोन की होगी, लेकिन 4जी की मांग में लगातार तेजी देखने को मिलेगी।

आईडीसी दक्षिण एशिया के कार्यकारी निदेशक जयदीप मेहता का कहना है, "पहली बार मोबाइल खरीदने वाले लोग अब स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। यह उनका केवल एक डिवाइस होता है जो उनकी इंटरनेट और मनोरंजन संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करता है।"

आईडीसी भारत के शोध निदेशक स्वप्निल भटनागर का कहना है कि लेनोवो, मोटोरोला और श्याओमी की बिक्री छोटे शहरों में बढ़ती जा रही है, क्योंकि ये वैल्यू फॉर मनी के साथ ही गुणवत्तापूर्ण ब्रांड के रूप में जाने जाते हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के शीर्ष पांच शहरों में लगभग 60 फीसदी मोबाइल फोन की बिक्री होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  4. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  7. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  9. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  10. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.