6GB रैम, 48MP कैमरा, 128GB स्टोरेज के साथ SHARP Aquos sense6 फोन लॉन्च

SHARP Aquos sense6 स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैगशिप स्तर का 10-bit 120 Hz IGZO OLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 सितंबर 2021 11:30 IST
ख़ास बातें
  • SHARP Aquos sense6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस है SHARP Aquos sense6
  • फोन में मौजूद है 4,570 एमएएच की बैटरी
SHARP Aquos sense6 स्मार्टफोन को जापान में लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का नया 5G स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लैगशिप स्तर का 10-bit 120 Hz IGZO OLED डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, फोन के बाकि स्पेसिफिकेशन एक मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में पेश किए गए हैं। जैसे फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक की रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

SHARP Aquos sense6 स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, कलर ऑप्शन की बात करें, तो इसमें लाइट कॉपर, सिल्वर, ब्लैक और ब्लू मैटेलिक कलर ऑप्शन मिल जाएंगे।
Advertisement
 

SHARP Aquos sense6 specifications

SHARP Aquos sense6 फोन में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ (2,432 x 1,080 पिक्सल) 10-bit IGZO ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 13,000,000:1 है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, डुअल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, GNSS, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी मौजूद है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा, यह फोन IP68 सर्टिफाइड है। फोन की बैटरी 4,570 एमएएच की है। फोन का डायमेंशन 152 x 70 x 7.9 mm और भार 156 ग्राम है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.