Sharp Aquos R8 सीरीज हुई लॉन्च, जानें 12GB RAM और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस

Aquos R8 सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2023 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Sharp ने जापान में Sharp Aquos R8 सीरीज को लॉन्च किया है।
  • Sharp Aquos R8 में 6.4 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Sharp Aquos R8 Pro में 6.6 इंच की IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है।

Sharp Aquos R8 में 6.4 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Sharp

Sharp ने जापान में Sharp Aquos R8 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें Sharp Aquos R8 और Aquos R8 Pro शामिल हैं। Sharp Aquos R8 Pro में 6.6 इंच की IGZO OLED डिस्प्ले और Aquos R8  में 6.4 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Sharp Aquos R8 और Aquos R8 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Sharp Aquos R8 और Aquos R8 Pro कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Sharp Aquos R8 और Aquos R8 Pro की कीमत का खुलासा होना बाकि है। उपलब्धता की बात करें तो यह जुलाई में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Sharp Aquos R8 और Aquos R8 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Aquos R8 सीरीज में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढाया जा सकता है। इस फोन में 8GB और 12GB RAM का ऑप्शन मिलता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP68 सर्टिफाइड है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। साउंड सिस्टम के मामले में यह Dolby Atmos से लैस ड्यूल स्टीरियो से लैस है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Sharp Aquos R8 Pro में 6.6 इंच की IGZO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। वहीं Sharp Aquos R8 में 6.4 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2730 x 1260 पिक्सल और ब्राइटनेस लेवल 2,000 निट्स तक है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Aquos R8 Pro में 47.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12.6 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Aquos R8 में 50.3MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन Android 13 पर काम करता है। कंपनी तीन एंड्रॉयड अपडेट और 5 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Aquos R8 में 4,570mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Aquos R8 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.