Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद

Sharp AQUOS R11 को जापान में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा और 3600 निट्स OLED डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2026 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Sharp AQUOS R11 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB RAM शामिल
  • फोन Leica-ट्यून 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • 3600 निट्स OLED डिस्प्ले, Wi-Fi 7 और IPX9 रेटिंग जैसे फीचर्स मौजूद

Sharp AQUOS R11 में Leica-ट्यून ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है

Photo Credit: Sharp

Sharp ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन AQUOS R11 लॉन्च कर दिया है। नया फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा और 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाले OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें AI आधारित कैमरा फीचर्स और एक नया Breathing Light सिस्टम भी दिया है।

Sharp AQUOS R11 में 6.5 इंच का Pro IGZO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 × 1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस हासिल कर सकती है और पंच-होल डिजाइन के साथ आती है। डिस्प्ले में 50.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। डिवाइस 5100mAh की बैटरी से लैस है, जो 36W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए AQUOS R11 में Leica की देखरेख में तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50.3 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50.3 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 38.5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। कंपनी ने कैमरा सिस्टम में AI आधारित ऑटोमैटिक जूम फीचर भी दिया है।

फोन की एक खासियत इसका नया "Breathing Light" फीचर है। यह कैमरा मॉड्यूल के अंदर इंटीग्रेटेड LED लाइट है, जो प्रकृति से प्रेरित आठ अलग-अलग रंगों में काम कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसे White Noise Mode के साथ इस्तेमाल कर यूजर्स रिलैक्सेशन और बेहतर स्लीप एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं ड्यूरेबिलिटी के मामले में AQUOS R11 IPX5, IPX8, IPX9 और IP6X रेटिंग्स के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती हैं।

Sharp AQUOS R11 को Navy Blue, Ivory Yellow और Terracotta Red कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है। स्मार्टफोन की बिक्री जापान में 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी। फोन की कीमत JPY 1,63,899 (करीब 96,000 रुपये) रखी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.