स्पॉन्सर्ड कंटेंट

युवाओं के लिए Samsung का नया 'मैक फॉर इंडिया' प्राइवेसी फीचर

भारत में Samsung A71 और Galaxy A51 स्मार्टफोन के लिए क्विक स्विच और कंटेंट सजेशन्स प्राइवेसी फीचर्स को जारी कर दिया गया है।

Sponsored Content, अपडेटेड: 30 अगस्त 2020 14:56 IST
इन दिनों हम जितना समय ऑनलाइन बिताते हैं, उसे देखते हुए, हमारे स्मार्टफोन अब पहले से कही अधिक व्यक्तिगत डेटा स्टोर करते हैं। यूं तो हम अपनों के साथ हमारे द्वारा कैप्चर की गई अधिकांश फोटो और वीडियो साझा करना पसंद करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे निजी पल भी होते हैं, जिन्हें हम निजी रखना चाहते हैं।


समय के साथ, हमारे स्मार्टफोन प्राइवेसी की समस्या को हल करने में बेहतर होते जा रहे हैं। लेकिन क्या होता है जब आपको अपने फोन को किसी करीबी को अचानक सौंपना पड़ता है? क्या होगा यदि आपका वह करीबी आपका दोस्त या परिवार का कोई सदस्य हो और वह आपसे आपका फोन मांगे और आपकी फोटो गैलरी, आपकी चैट या सोशल मीडिया ऐप खोल दे?

अधिकांश भारतीय युवा पीढ़ी इस डिज़िटल युग में दोहरी जिंदगी जी रहे हैं। पहली जिंदगी, जिसमें सभी के साथ साझा किए गए पल शामिल हैं। दूसरा, एक व्यक्तिगत जीवन, जिसे वह किसी और के साथ साझा नहीं कर सकता, भले ही वे उसके दोस्त या परिवार के सदस्य हों। हमारी इतनी खुली संस्कृति में हमारी प्राइवेसी को सुरक्षित रखना आसान नहीं है।

खैर, यह एक ऐसी समस्या है, जिसका समाधान अभी तक निकल नहीं पाया है। सैमसंग ने भारतीय युवाओं के लिए इंडस्ट्री की पहले लेटेस्ट प्राइवेसी फीचर्स, क्विक स्विच और इंटेलिजेंट कंटेंट सजेशन की शुरुआत की है, जिनके जरिए यूज़र्स अपनी निजी जानकारियों को सही मायने में निजी रख सकते हैं। इन फीचर्स को विशेष रूप से भारतीय यूज़र्स के लिए "मेक फॉर इंडिया" के तहत विकसित किया गया है।

क्विक स्विच और कंटेंट सजेशन फीचर्स युवाओं की प्राइवेसी को लेकर चिंताओं को खत्म करते हैं। ये यूज़र्स के उस डर को खत्म करने में मदद करेंगे, जिससे सामना फोन को साझा करते वक्त होता है। इस प्रकार उन्हें Alt Z Life जीने का मौका मिलता है।

इससे पहले कि हम आगे बढ़ें, वास्तव में AltZ Life क्या है? यह प्राइवेसी में सेंध लगने के डर को खत्म करती है और आपको अपने दायरे में टेंशन फ्री समय बिताने में मदद करती है।
 

क्विक स्विच आपको निजी जीवन को निजी रखने में मदद करता है

जैसा कि हमने पहले भी बताया, अधिकांश भारतीय युवा दोहरा जीवन जीते हैं, और चीजों को इसी तरह बनाए रखना चाहते हैं। क्विक स्विच आसानी से उन्हें इन दो जीवन के बीच स्विच करने देता है। इसे सेटअप करना और उपयोग करना आसान है। आपको बस पावर बटन को दो बार दबाना है। उदाहरण के लिए, एक यूज़र जब एक ऐसी स्थिति का सामना करता है, जहां उसका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य फोन मांगता, तो वह आसानी से सामान्य गैलरी और एक निजी गैलरी के बीच स्विच कर सकता है, या किसी सामान्य व्हाट्सऐप से निजी व्हाट्सऐप पर बिना किसी की भनक के केवल पावर बटन को दो बार दबा कर एक पल में स्विच कर सकता है। इस तरह से वे अपनी प्राइवेसी को बिना किसी को बताए बनाए रख सकते हैं। Galaxy A71 और Galaxy A51 स्मार्टफोन के सिक्योर फोल्डर में सैमसंग नॉक्स द्वारा गैलरी, ऐप और ब्राउज़र के निजी वर्ज़न सुरक्षित रखे जाते हैं।

जब यूज़र्स सामान्य मोड में पावर बटन पर डबल क्लिक करता है, तो उसी ऐप के निजी मोड में चले जाता है और अच्छी बात यह है कि स्विच करने से पहले फोन यूज़र से प्रमाणीकरण मांगता है। यह प्रमाणीकरण स्मार्टफोन के सामान्य अनलॉकिंग से अलग है। निजी से सामान्य मोड पर स्विच करते समय कोई प्रमाणीकरण की आवश्यकता नहीं होती है। क्विच स्विच तब भी काफी उपयोगी है, जब ऐप्लिकेशन के पास निजी और सामान्य मोड में डुअल वर्ज़न न हों।

इसका मतलब यह है कि जब आप अपने स्मार्टफोन को किसी और को सौंपते हैं, तो वे किसी भी निजी डेटा तक नहीं पहुंच पाएंगे।

 

कंटेंट सजेशन्स

कंटेंट सजेशन्स सुरक्षित फोल्डर के अंदर शामिल एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित ऐप है और इसका ऑन-डिवाइस एआई-संचालित इंजन अपने आप से यूज़र्स को पहले से चुने हुए चेहरों की तस्वीरों को सुरक्षित फोल्डर में ट्रांस्फर करने का सुझाव देता है। इसके लिए यूज़र्स को केवल उन चेहरों को चुनना होता है, जिन्हें वे निजी रखने के लिए सुरक्षित फोल्डर की निजी गैलरी में रखना चाहते हैं।

शुरुआती सेटअप पूरा हो जाने के बाद, एआई इंजन पूरी गैलरी में अपनी खोज़ शुरू करता है और तस्वीरों को छांटता है। क्योंकि यह फीचर आपके फोन के अंदर शामिल एआई पर आधारित इंजन पर काम करती है, इसलिए आपकी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाती है।


भारत में Samsung A71 और Galaxy A51 स्मार्टफोन के लिए क्विक स्विच और कंटेंट सजेशन्स प्राइवेसी फीचर्स को जारी कर दिया गया है। यदि आप अपने स्मार्टफोन के लिए अल्टिमेट प्राइवेसी मोड की तलाश कर रहे हैं, तो अपनी Alt Z Life को जारी रखने के लिए, आपको Galaxy A71 या Galaxy A51 स्मार्टफोन पर स्विच करने पर विचार करना चाहिए।

Galaxy A71 और Galaxy A51 रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और कुछ मुख्य ई-कॉमर्स चैनलों पर उपलब्ध हैं। हाल ही में दोनों डिवाइसों की कीमतों में गिरावट आई है और ये सस्ते ईएमआई विकल्पों के साथ भी उपलब्ध हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.