सैमसंग ने लॉन्च किया फ्लिप स्मार्टफोन, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 11:18 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग डब्ल्यू2017 में दमदार स्पेसिफिकेशन हैं
  • फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है
सैमसंग ने करीब एक साल पहले हाई-एंड फ्लिप फोन डब्ल्यू2016 चीन में लॉन्च किया था। अब एक बार फिर सैमसंग एक और फ्लिप फोन लेकर आई है। डब्ल्यू16 के अपग्रेडेड वेरिएंट को कंपनी ने डब्ल्यू17 नाम दिया है। इस फोन को लेकर जून से लीक में खबरें सामने आती रही हैं। और अब कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है।

सैमसंग ने अपने नए फ्लिप स्मार्टफोन को चीन की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। डब्ल्यू2016 की तरह ही सैमसंग डब्ल्यू2017 में दमदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यह कई सालों पहले लोकप्रिय हो चुकी क्लैमशैल डिज़ाइन से लैस है। डब्ल्यू2017 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग डब्ल्यू2017 में बाहर व अंदर की तरफ दो 4.2 इंच (1080 x 1920 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले के साथ आता है। बात करें कैमरा की तो फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.9 के साथ आता है और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। जबकि सेल्फी लेने के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फ्लिप स्मार्टफोन में एक फिगंरप्रिंट सेंसर भी है।
 

फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिससे 64 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 127.8 x 61.4 x 15.8 मिलीमीटर और वज़न 208 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है।
Advertisement

डब्ल्यू2017 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। बात करें कनेक्टिविटी की तो यह फोन 3जी, 2जी, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, माइक्रो यूएसबी 2.0 और एनएफसी जैसे फ़ीचर सपोर्ट करता है।
Advertisement
इस फोन में एक हार्ड रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर भी दिया गया है।

हालांकि अभी कंपनी द्वारा इस फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सैममोबाइल की खबर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 20,000 चीनी युआन (करीब 1.97 लाख रुपये) हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अपने पिछले वेरिएंट से करीब दोगुना महंगा होगा। सैमसंग डब्ल्यू2016 को 9,999 चीनी युआन (करीब 98,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.