सैमसंग डब्ल्यू2016 डुअल स्क्रीन फ्लिप फोन लॉन्च, 3 जीबी रैम से है लैस

सैमसंग डब्ल्यू2016 डुअल स्क्रीन फ्लिप फोन लॉन्च, 3 जीबी रैम से है लैस
विज्ञापन
सैमसंग ने अपना नया फ्लिप फोन डब्ल्यू2016 चीन में पेश किया है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस डुअल स्क्रीन फ्लिप फोन की कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल सैमसंग डब्ल्यू2016 हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

सैमसंग का नया फ्लिप फोन 3.9 इंच के दो सुपर एमोलेड टचस्क्रीन के साथ आएगा। एक स्क्रीन हैंडसेट के अंदर वाले हिस्से में है और दूसरा हैंडसेट के ऊपरी हिस्से में। दोनों ही स्क्रीन डब्ल्यूएक्सजीए (768x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला है। डुअल टचस्क्रीन के साथ डिवाइस में टी9 कीबोर्ड भी मौजूद है।

सैमसंग डब्ल्यू2016 में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम है इसके ऊपर कंपनी के टचविज़ स्किन का इस्तेमाल किया गया है। चीनी वेबसाइट की लिस्टिंग में जोर देकर कहा गया है कि इस हैंडसेट को मुख्य तौर पर मेटल और ग्लास से बनाया गया है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है और 4जी एलटीई, 3जी और 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है।

सैमसंग डब्ल्यू2016 हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। नए फ्लिप फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मोजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद नहीं है। यह 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा।

स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। फिलहाल, बैटरी के टॉक टाइम और  स्टैंडबाय टाइम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आधिकारिक लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि डब्ल्यू2016 स्मार्टफोन फास्ट-चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से मात्र 30 मिनट के चार्ज़ के अंदर फोन की बैटरी 50 फीसदी हो जाएगी। फ्लिप फोन का डाइमेंशन 120.4x61x15.1 मिलीमीटर है और वज़न 204 ग्राम।

यह देखते हुए कि सैमसंग ने इससे पहले भी अपने फ्लिप फोन भारत में लॉन्च किए हैं जिसमें गैलेक्सी गोल्डन भी शामिल है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि सैमसंग डब्ल्यू2016 को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »