3 बार फोल्ड होने वाले फोन Galaxy Z Trifold की पहली झलक, मिलेगी 10 इंच बड़ी स्क्रीन!

कयास है कि फोन नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2025 17:25 IST
ख़ास बातें
  • APEC ईवेंट में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है।
  • इसमें काफी बड़ा डिस्प्ले है जो डुअल इनफोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है।
  • फोन में अनफोल्ड होने पर 10 इंच बड़ी स्क्रीन बाहर आ सकती है।

Samsung Galaxy Z Trifold का पहला लुक सामने आ गया है।

Photo Credit: The Chosun Daily/ Park Ji-min

Samsung जल्द ही अपने तीन बार फोल्ड हो सकने वाले फोन Samsung Galaxy Z Trifold से पर्दा उठा सकता है। कंपनी इस सप्ताह के अंत में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में अपने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को रिवील कर सकती है। कंपनी ने भले ही अधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन फोन का पहला लुक सामने आ गया है। ट्रिपल-स्क्रीन वाले इस अपकमिंग हैंडसेट में G-स्टाइल इनवर्ड-फोल्डिंग डिज़ाइन मिलने की संभावना है। पूरी तरह से खुलने पर इसमें 9.96 इंच यानी कि लगभग 10 इंच बड़ा डिस्प्ले दिखाई देगा। सैमसंग ने पहली बार जनवरी 2025 में अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था। अब लेटेस्ट लीक में फोन की पहली झलक भी सामने आ गई है। 

Samsung Galaxy Z Trifold का पहला लुक सामने आ गया है। साउथ कोरिया में होने जा रहे APEC ईवेंट में कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है। लेकिन उससे पहले फोन का फर्स्ट लुक लीक (via) हो गया है। साउथ कोरियन पब्लिकेशन Dailian के अनुसार, सैमसंग के इस ट्राई-फोल्ड को K-Tech Showcase में डिस्प्ले पर रखा गया था। ईवेंट Gyeongbuk-do में Gyeongju Expo Park के Air Dome आयोजित किया गया था। 

पब्लिकेशन के अनुसार, वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन में एक बड़ा डिस्प्ले है जो डुअल इनफोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है। यह G-शेप में ओपन होता है। वहीं, Huawei का Mate XT Ultimate Edition फोन Z शेप में अनफोल्ड होता है। Notebookcheck की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ईवेंट में मौजूद जर्नलिस्ट को फोन को हाथ में लेकर देखने का एक्सेस नहीं दिया था। फोन की दो यूनिट्स को कंपनी ने ग्लास शील्ड के अंदर रखा था। 

Samsung ने हालांकि अभी तक इसके भीतरी डिस्प्ले साइज के बारे में अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। लेकिन फोन में अनफोल्ड होने पर 10 इंच बड़ी स्क्रीन बाहर आ सकती है। फोन के लॉन्च के बारे में कयास है कि यह नवंबर के अंत में या दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Android Authority की रिपोर्ट की मानें तो फोन के सबसे लेफ्ट रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। मिडल पैनल में फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन के सभी फीचर्स के लिए लॉन्च समय तक का इंतजार करना होगा।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.