Samsung Galaxy S25 FE के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

इस स्मार्टफोन का पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों में 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 789.99 यूरो (लगभग 81,000 रुपये) हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में कंपनी का Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S25 FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन की यूरोप में प्राइसिंग लीक हुई थी। इसके अमेरिका में प्राइस का भी संकेत मिला है। SammyGuru की एक रिपोर्ट में SHI लिस्टिंग के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में इस स्मार्टफोन के 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 649.99 (लगभग 57,000 रुपये) और 256 GB वाले वेरिएंट का 709.99 (लगभग 62,300 रुपये) का हो सकता है। सैमसंग के Galaxy S25 FE के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट को Ice Blue, Navy, Titanium और Jet Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि, इस रिपोर्ट को लिखने के दौरान SHI की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के प्राइसेज में बढ़ोतरी दिख रही थी। इस बारे में स्पष्ट जानकारी सैमसंग की ओर से Galaxy S25 FE के लॉन्च पर ही मिल सकती है। 

इस स्मार्टफोन का पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों में 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 789.99 यूरो (लगभग 81,000 रुपये) हो सकता है। सैमसंग के Galaxy S25 FE के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (2,340 × 1,080 पिक्सल्स) Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर चल सकता है। 

इसमें सैमसंग का 4 nm Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिल सकती है। Galaxy S25 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  2. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  3. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  4. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.