iPhone 18 सीरीज में होगा Samsung का सबसे एडवांस कैमरा सेंसर!

iPhone 18 सीरीज में कोरियन कंपनी Samsung के कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2025 15:01 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 18 सीरीज में Samsung के सबसे एडवांस्ड कैमरा सेंसर्स से लैस होगी।
  • ये सेंसर Austin, Texas फैसिलिटी में तैयार किए जा रहे हैं।
  • Samsung के ये नए कैमरा सेंसर तीन-लेयर स्टैक डिजाइन में होंगे।

iPhone 18 सीरीज में कोरियन कंपनी Samsung के कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं।

iPhone 18 सीरीज में कोरियन कंपनी Samsung के कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं। एक रिपोर्ट कहती है कि कंपनी अपनी ऑस्टिन, टेक्सास जैसी मेन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में ये कैमरा सेंसर तैयार कर रही है। यह खबर Apple की सप्लाई चेन रणनीति के बारे में कई सवाल पैदा करती है। क्या एपल की तकनीकी को सैमसंग ने पछाड़ दिया है? क्या Apple खुद से दुनिया के सबसे उन्नत कैमरा सेंसर नहीं डेवलप कर सकती है? Samsung के ये अपकमिंग सेंसर क्यों होंगे खास, आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone 18 सीरीज 2026 के अंत में लॉन्च होगी जिसमें अभी काफी समय है। लेकिन इससे पहले ही सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट आ रहा है। कोरियन न्यूज आउटलेट The Elec की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 सीरीज में Samsung के सबसे एडवांस्ड कैमरा सेंसर्स से लैस होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सेंसर Austin, Texas फैसिलिटी में तैयार किए जा रहे हैं। 

Advertisement

Samsung के ये नए कैमरा सेंसर तीन-लेयर स्टैक डिजाइन में होंगे। ये कैमरा सेंसर की आने वाली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे जिसमें इमेज सर्किट की मल्टीपल लेयर्स को वर्टीकली लगाया जाएगा। इससे इमेज क्वालिटी कई गुना बढ़ने वाली है। यह आर्किटेक्चर पिक्सल डेंसिटी को बढ़ाएगा, डेटा बहुत फास्ट रीड होगा, लो-लाइट परफॉर्मेंस बेहतर होगी, और पावर एफिशिएंसी भी काफी बढ़ जाएगी।  

Samsung ने कथित तौर पर अपनी Austin फैसिलिटी में ये लेंस तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। कंपनी ने इस फैसिलिटी के लिए इंजीनियर्स, टेक्निशियन, और मैनेजमेंट स्टाफ के लिए विज्ञापन देना भी शुरू कर दिए हैं। हाल ही में कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा भी की थी कि वह इस साइट पर 19 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रही है। 

संभावना है कि फैसिलिटी में इन लेंसेस का प्रोडक्शन मार्च 2026 तक शुरू हो सकता है। नया कैमरा सेंसर iPhone 18 के लिए बनाया जा रहा है। हालांकि Apple की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी बाहर नहीं की गई है। खबरों की मानें तो Apple ने इसके लिए Samsung के साथ कथित तौर पर एग्रीमेंट भी तैयार कर लिया है। कंपनी सुनिश्चित करना चाहती है कि अगस्त 2026 तक उसे इन उपकरणों की सप्लाई मिलना शुरू हो जाए। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.