Samsung जल्द लॉन्च कर सकती है Galaxy S24 FE, Geekbench पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 128 GB और 256 GB स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। इसकी बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2024 21:37 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 8 GB तक RAM हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा
  • इसकी रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इसकी बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Samsung का Galaxy S24 FE जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 2400 चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें 8 GB तक RAM हो सकता है। 

बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर सैमसंग का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-S721B के साथ देखा गया है। यह Galaxy S24 FE का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल चिप हो सकता है। अमेरिका सहित कुछ मार्केट्स में यह Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। भारत और यूरोप में इसे Exynos 2400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का  1/1.57 इंच ISOCELL GN3 कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 128 GB और 256 GB स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं। इसकी बैटरी 4,500 mAh की हो सकती है। 

सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज आगामी Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकती है। कंपनी का Galaxy S25 Ultra भी जल्द पेश किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसकी क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

टिप्सटर Sawyer Galox (@Sawyergalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Galaxy S25 Ultra में UFS 4.1 स्टोरेज 8 GB प्रति सेकेंड के डेटा ट्रांसफर रेट के साथ हो सकती है। यह Galaxy S24 Ultra की UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज से कुछ अपग्रेड होगा। यह पता नहीं चला है कि Galaxy S25 और Galaxy S25+ में भी UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी या नहीं। इस वर्ष सैमसंग ने Galaxy S24 सीरीज के 128 GB वेरिएंट्स को छोड़कर सभी स्मार्टफोन्स में UFS 4.0 स्टोरेज दी है। Galaxy S25 Ultra में 16 GB का RAM और 512 GB और 1 TB के स्टोरेज विकल्प हो सकते हैं। इसके क्वाड रियर कैमरा सिस्टम में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। सैमसंग की इस वर्ष की पहली तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में हिस्सेदारी कम हुई है। इस मार्केट में चाइनीज कंपनी Vivo पहले स्थान पर रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • A flagship-level camera system that can shoot 8K videos
  • Great display that is very bright in daylight
  • IP68 water and dust resistance
  • Bad
  • Thick bezels
  • Slow Charging at 25W
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.