सैमसंग के बजट स्मार्टफोन होंगे फिंगरप्रिंट सेंसर से लैसः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2015 11:04 IST
सैमसंग के हाई-एंड स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर और सैमसंग पे मोबाइल पेमेंट फ़ीचर के साथ तो आते ही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये फ़ीचर कंपनी के बजट हैंडसेट का भी हिस्सा होंगे।

कोरिया हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की योजना इन दोनों प्रीमियम फ़ीचर को बजट सेगमेंट के डिवाइस का हिस्सा बनाने की है। रिपोर्ट ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से लिखा, ''सैमसंग अपने बजट स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर लाने की योजना बना रही है।''
Advertisement

सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर और सैमसंग पे फ़ीचर को बजट हैंडसेट में शामिल करने में सबसे बड़ी मुश्किल कीमत है। इस रणनीति को नए मार्केट में कंपनी के बजट स्मार्टफोन की बढ़ती लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। इस योजना को कब तक अमल में लाया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

गौरतलब है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर और सैमसंग पे फ़ीचर अब तक कंपनी के गैलेक्सी एस फ्लैगशिप और गैलेक्सी नोट सीरीज के हैंडसेट में देखने को मिले हैं। वहीं, गैलेक्सी ए सीरीज के हैंडसेट भी फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.