Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर जारी

Samsung 7 नवंबर को आयोजित सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। इवेंट से कुछ दिन पहले सैमसंग मोबाइल ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के टीजर को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 नवंबर 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • 7-8 नवंबर को आयोजित होगी Samsung Developer Conference
  • सैमसंग डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान उठ सकता है स्मार्टफोन से पर्दा
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन में नहीं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर

Photo Credit: Twitter/ Pranav Mistry

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung 7 नवंबर को आयोजित सैमसंग डेवलेपर कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। इवेंट से कुछ दिन पहले सैमसंग मोबाइल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया है। नया टीजर Samsung Foldable स्मार्टफोन के लॉन्च की तरफ इशारा कर रहा है, हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा नाम को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सैमसंग एसवीपी Pranav Mistry ने भी इसी तस्वीर को ट्वीट किया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले हो सकती हैं। पिछले सप्ताह सामने आई रिपोर्ट से पता चला था कि Samsung Galaxy F सीरीज स्मार्टफोन की इंटरनल डिस्प्ले 7.29 इंच वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.58 इंच की होगी। स्मार्टफोन की प्रोडक्शन इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है, प्रति माह अधिकतम 1,00,000 यूनिट ही बनाई जाएगी। मार्केट को टेस्ट करने के बाद Samsung प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करेगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेक्निकल कारण की वजह से सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं रहेगा।
Advertisement

कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Foldable स्मार्टफोन की कीमत 1,500 डॉलर (लगभग 1,10,000 रुपये) से कम नहीं हो सकती। हैंडसेट के प्रीमियम वेरिएंट का दाम 1,850 डॉलर (लगभग 1,35,700 रुपये) तक हो सकता है। चीनी कंपनी Royole ने इस महीने के शुरुआत में सिंगल डिस्प्ले वाले अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। याद करा दें कि ZTE ने पिछले साल अक्टूबर में फोल्डेबल स्मार्टफोन ZTE Axon M को लॉन्च किया था। यह फोन डुअल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.