Samsung कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन करना होगा काम, जारी हुआ फरमान

Samsung कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करने का फरमान जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2024 20:23 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग कर्मचारियों को अब हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा
  • इस दौरान कंपनी में बिजनेस स्ट्रेट्जी का रिव्यू किया जाएगा
  • सैमसंग को 2023 में घाटे का सामना करना पड़ा है

Samsung कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करने का फरमान जारी कर दिया गया है।

Photo Credit: KED

Samsung अपने कर्मचारियों के लिए हफ्ते में काम का एक दिन और बढ़ाने जा रही है। सैमसंग कर्मचारियों को अब हफ्ते में 6 दिन काम करना होगा जो कि पहले 5 दिन करना होता था। कोरिया के एक न्यूज पब्लिकेशन की ओर से इसका खुलासा किया गया है। Samsung Group ने कर्मचारियों से 6 दिन काम करवाने का जो फैसला लिया है, उसके पीछे वजह भी बताई गई है। 

Samsung कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करने का फरमान जारी कर दिया गया है। The Korea Economic Daily की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इसी हफ्ते से 6 दिन काम करने के शेड्यूल को लागू कर दिया है। साउथ कोरिया में अर्थव्यवस्थागत चुनौतियों के चलते कंपनी ने यह निर्णय लिया है। तेल की बढ़ती कीमतें, उधार लेने की बढ़ती लागत और दक्षिण कोरियाई जीत की डिवैल्यूएशन जैसी चीजों ने कंपनी को आपातकालीन मोड (emergency mode) में आने के लिए मजबूर कर दिया है। 

सैमसंग को 2023 में घाटे का सामना करना पड़ा है। Samsung Electronics Co. के कर्मचारियों को हफ्ते में 6 दिन काम करने के लिए कहा गया है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सेल्स डिवीजन भी शामिल है। कंपनी ने कहा है कि कर्मचारी या तो शनिवार को काम करें या फिर रविवार को काम करें। लेकिन एक दिन ज्यादा काम करना होगा। इस दौरान कंपनी में बिजनेस स्ट्रेट्जी का रिव्यू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जरूरी बदलाव करने होंगे। जिससे कि कंपनी को रूस-यूक्रेन युद्ध के लम्बे खिंचने से पैदा हुए हालातों, और मध्य पूर्व में पैदा हुए तनाव के प्रभावों को कम करने का मौका मिलेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि Samsung Electronics Co. सहित प्रमुख इकाइयों का प्रदर्शन 2023 में उम्मीदों से कम रहा, इसलिए कर्मचारियों के लिए छह दिन के वर्क वीक की शुरुआत की जा रही है ताकि वो संकट के समय को महसूस कर सकें और इसे दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा सके।

Samsung Display Co., Samsung Electro-Mechanics Co. और Samsung SDS Co. की टॉप मैनेजमेंट को शीघ्र प्रभाव से हफ्ते में 6 दिन काम करने के आदेश जारी किए गए हैं। Samsung Life Insurance Co. और अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज भी इसी रणनीति को जल्द लागू करने वाली हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  2. Asus Pad T3201 हुआ भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  4. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  5. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
  6. अलर्ट! पृथ्वी के पास पहुंच रहा है 45 फीट चौड़ा एस्टरॉयड, होगी तबाही?
  7. Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
  8. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  9. अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  10. Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.