सैमसंग अब स्मार्टफोन में फीचर से ज्यादा पैसे कमाने पर लगाएगी ध्यान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जून 2016 14:00 IST
सैमसंग स्मार्टफोन को लेकर अपनी रणनीति बदल रही है और अब खबर है कि सैमसंग 'अनोखे फीचर' की जगह अब 'प्रॉफिट मार्जिन' पर ध्यान दे रही है। कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट का दावा है कि सैमसंग ने यह फैसला तेजी से उभर रहे चीनी हैंडसेट ब्रांड और गैलेक्सी सीरीज में 'फैंसी फीचर' के लिए ग्राहकों की प्रतिक्रिया की वजह से सामने आया है। अब इसस नए कदम के बाद कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन को स्ट्रीमलाइन करने के साथ इस कैटेगरी से फायदा पाना चाहती है।

सैमसंग के एक कार्यकारी ने बताया कि दक्षिण कोरियाई कंपनी अपने बजट गैलेक्सी स्मार्टफोन की कीमत में कटौती करने की योजना भी बना रही है। कार्यकारी का मानना है कि नई रणनीति से सैमसंग की 'बाजार में मजबूत स्थिति' पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
Advertisement

सैमसंग के इस कार्यकारी ने कहा, ''हम पिछले कई सालों से स्मार्टफोन शिपमेंट में बढ़ोतरी देख रहे हैं। सैमसंग अब पोस्ट-स्मार्टफोन समय की तैयारी कर रही है और इसीलिए हमारी हैंडसेट यूनिट में बढ़ोतरी करने से ज्यादा फायदे के तौर पर देखा गया है। सैमसंग को उम्मीद है कि बिजनेस स्ट्रेटजी के हिसाब से स्मार्टफोन शिपमेंट के 400 मिलियन के आसपास रहने की उम्मीद है।''

सैमसंग कार्यकारी ने कहा, ''सैमसंग बाजार के हिसाब से कंपनी के शेयर रखेगी। जरूरत के हिसाब से हम प्रमोशनल कैंपेन भी लॉन्च करेंगे। लेकिन कंपनी बाजार बढ़ाने के इरादे से खर्चीले प्रमोशन नहीं करेगी।''
Advertisement

सैमसंग कार्यकारी ने आगे बताया कि कंपनी को उम्मीद है कि नई रणनीति से इस साल की दूसरी तिमाही में हैंडसेट डिवीजन में 17 प्रतिशत तक ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा। पहली तिमाही में सैमसंग को 15.8 फीसदी फायदा हुआ है।
Advertisement

याद दिला दें, इस साल की पहली तिमाही में सैमसंग को उम्मीद से बेहतर फायदा मिलने की खबर आई थी जो पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा था। माना गया था कि सैमसंग को यह फायदा फ्लैगशिप गैलेक्सी एस7 की वजह से हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Samsung, Samsung Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.