सैमसंग के फ्लैगशिप फोन से फ्लैट डिस्प्ले की होगी छुट्टी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 अगस्त 2016 16:54 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलक्सी एस सीरीज में अब फ्लैट डिस्प्ले नहीं देगी
  • सैमसंग चीफ के अनुसार फोल्डेबल डिस्प्ले अभी बाजार के लिए तैयार नहीं हैं
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट7 11 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा
बात जब कुछ नया करने की हो तो सैमसंग निश्चित तौर पर कर्व्ड स्क्रीन से आगे निकल चुकी है। स्मार्टफोन में सबसे पहले एज डिस्प्ले देने वाली सैमसंग मोबाइल के प्रमुख ने इशारा किया कि कंपनी अपने स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन ना देने वाली पहली कंपनी बन सकती है। सैमसंग मोबाइल में एज डिस्प्ले जहां नया फीचर बनने वाला है वहीं को के संकेत के मुताबिक, आने वाले गैलेक्सी एस सीरीज स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव तौर पर एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि फोल्ड होने वाले स्क्रीन को आने में अभी थोड़ा समय लगेगा। इस स्क्रीन की टेक्नोलॉजी को ज्यादा विकसित होने की जरूरत है।   

एज डिस्प्ले के बारे में बात करते हुए को ने कहा कि, सैमसंग निश्चित तौर पर गैलेक्सी एस सीरीज में फ्लैट स्क्रीन वेरिएंट को बंद कर सकती है। सैमसंग ने इस साल फ्लैगशिप गैलेक्सी एस7 एज के साथ गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस बार यूज़र के पास विकल्प इन दोनों वेरिएंट में से चुनने का विकल्प मौज़ूद था। हालांकि, अगले साल हमें इस साल के सैमसंग गैलेक्सी नोट7 की तरह सिर्फ गैलेक्सी एस8 एज वेरिएंट ही देखने को मिल सकता है।
Advertisement

कोरिया हेरल्ड के साथ बातचीत में को ने बताया कि, ''सैमसंग ने सोचा है कि एज डिस्प्ले को गैलेक्सी एस स्मार्टफोन सीरीज की पहचान बनाया जाएगा।'' इसके साथ ही उन्होंने 2017 में संभावित फोल्ड होने वाले डिस्प्ले की अफवाहों को भी खारिज कर दिया। को ने कहा कि कर्व्ड स्क्रीन को सपोर्ट करने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के मामले में अभी टेक्नोलॉजी के और एडवांस होने की जरूरत है। फोल्डेबल डिस्प्ले को सबसे पहले सीईएस 2011 में डेमो किया गया था। इसे वास्तविकता बनने और कॉमर्शियल बाजार में आने में समय लगेगा।

को ने खुलासा किया कि सैमसंग बड़े स्क्रीन स्मार्टफोन को लेकर काफी तेज रही है और कंपनी फिलहाल अभी बाजार में इन्हें मुख्य तौर पर पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी की योजन एज डिस्प्ले में कई दूसरे फीचर जोड़ने की भी है।
Advertisement

सैमसंग ने इसी महीने एज डिस्प्ले वाले गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी 11 अगस्त को भारत में एक इवेंट आयोजित कर रही है जिसमें स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता को लेकर जानकारी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.