Samsung के इस स्‍टोर में सिर्फ महिला स्‍टाफ बेचेंगी मोबाइल, जानें कहां हुई शुरुआत

इस स्‍टोर में पहुंचकर कस्‍टमर्स, सैमसंग की मोबाइल डिवाइसेज की पूरी सीरीज को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। उन्‍हें खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • यहां काम करने वाले स्‍टाफ को सभी जरूरी ट्रेनिंग दी गई है
  • कंपनी ने WiSE नाम का इंप्लॉई रिसोर्स ग्रुप भी बनाया है
  • यह महिला कर्मचारियों को सपोर्ट और सहायता प्रदान करेगा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इसकी शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद में की गई।

Photo Credit: Samsung Newsroom

टेक दिग्‍गज सैमसंग (Samsung) ने इंडिया में अपना पहला मोबाइल स्टोर खोला है, जिसमें पूरी तरह से महिलाओं का स्टाफ है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इसकी शुरुआत अहमदाबाद में की गई। यह कंपनी की  #PoweringDigitalIndia पहल का भी हिस्सा है। इस स्‍टोर का मकसद महिलाओं की ताकत को बढ़ावा देकर भारतीय उपमहाद्वीप में सैमसंग की मार्केट हिस्सेदारी को बढ़ाना है। सैमसंग स्मार्ट कैफे में कस्‍टमर्स को महिला स्टाफ सेटअप के जरिए शॉपिंग का नया एक्‍सपीरियंस देने की कोशिश की गई है। 

यहां काम करने वालीं स्टोर मैनेजर, सैमसंग एक्सपीरियंस कंसल्टेंट्स और अन्य स्टाफ ने ‘सैमसंग गैलेक्सी इकोसिस्टम' के साथ-साथ अकाउंटिंग, इन्वेंट्री मैनेजमेंट और कस्‍टमर सर्विस समेत दूसरी स्‍पेशलाइज्‍ड ट्रेनिंग हासिल की है। इस स्‍टोर में पहुंचकर कस्‍टमर्स, सैमसंग की मोबाइल डिवाइसेज की पूरी सीरीज को एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। उन्‍हें खरीद सकते हैं। इनमें Galaxy S22 सीरीज के स्मार्टफोन,  Galaxy Tab S8 सीरीज, Galaxy Buds2 और Galaxy Watch4 शामिल हैं।
Advertisement

नए स्‍टोर के बारे में सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और CEO केन कांग ने कहा कि कंपनी भारत में पहला ऑल-वुमन मोबाइल स्टोर सेटअप करने के लिए उत्साहित है। उन्‍होंने कहा कि यह मोबाइल स्टोर सैमसंग के मूल्यों में पूरी तरह से फिट बैठता है। कांग के अनुसार, सैमसंग अपने वर्कप्‍लेस में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर केंद्रित है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, सैमसंग ने WiSE (वुमन इन सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स) नामक एक इंप्लॉई रिसोर्स ग्रुप(ईआरजी) भी स्थापित किया है, जो व्यक्तिगत और करियर विकास में महिला कर्मचारियों को सपोर्ट और सहायता प्रदान करेगा।
Advertisement

बात करें, सैमसंग की नई फ्लैगशिप डिवाइसेज की, तो कंपनी ने Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन्‍स को दुनियाभर में लॉन्‍च कर दिया गया है। गैलेक्सी S22 सीरीज में पिछले साल आई गैलेक्सी S21 सीरीज के मुकाबले कई अपग्रेड हैं। सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होने के नाते Galaxy S22 Ultra स्‍मार्टफोन को S पेन के सपोर्ट से लैस किया गया है, ताकि यूजर्स को गैलेक्‍सी नोट स्‍मार्टफोन्‍स जैसा फील मिल सके। गैलेक्सी S22 फैमिली के सभी इंडियन वर्जन में भी क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC दिया गया है।
Advertisement

भारत में सैमसंग Galaxy S22 की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 72,999 रुपये तय की गई है। यह फोन 8GB + 256GB मॉडल में भी आता है, जिसके दाम 76,999 रुपये हैं। वहीं, सैमसंग Galaxy S22+ स्‍मार्टफोन की शुरुआत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 84,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB + 256GB ऑप्‍शन के दाम 88,999 रुपये हैं। बात करें, सैमसंग Galaxy S22 Ultra की, तो इसके शुरुआती दाम 12GB + 256GB ऑप्‍शन के लिए 1,09,999 रुपये हैं। इसका टॉप वैरिएंट 12GB + 512GB मॉडल है, जिसकी कीमत 1,18,999 रुपये है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.