Samsung Galaxy Note 20 Ultra में मिलेगा 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर, टिप्सटर का दावा

टिप्सटर ने अपने ट्विटर पोस्ट में वास्तविक तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें फोन का केवल फ्रंट पैनल देखने को मिला है न कि बैक पैनल। इसमें बताया गया है कि फोन में नया कैमरा फंक्शन दिया जाएगा, हालांकि वो फंक्शन क्या है अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 22 जून 2020 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 series चार कलर ऑप्शन में आएगी
  • Samsung Galaxy Note 20 Ultra में मिलेगा नया S Pen सपोर्ट
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ अगस्त में हो सकती है लॉन्च

टिप्सटर ने साझा की है फोन की वास्तविक तस्वीरें

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है और पुरानी रिपोर्ट में यह जानकारी भी मिली थी कि यह सीरीज़ अगस्त में लॉन्च की जा सकती है। वहीं, अब एक टिप्सटर ने दावा किया है कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के 'Ultra' वेरिएंट में LTPO ओलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और क्यूएचडी+ रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि यह "new camera function" के साथ आएगा और इसमें "new S Pen" सपोर्ट भी मौजूद होगा। टिप्सटर ने इस फोन की वास्तविक तस्वीरें भी साझा की है, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है। वहीं इस फोन का फ्रंट पैनल बिल्कुल Galaxy Note 10+ की तरह लग रहा है, जो कि पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुआ था।

Ice Universe नाम के टिप्सटर द्वारा यह जानकारी शुक्रवार को ट्विटर पर साझा की गई है। ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy Note 20 Ultra अज्ञात क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा। इस पोस्ट में यह भी बताया गया कि फोन के साथ लेटेस्ट फीचर वाला एस पेन भी आएगा। जैसे कि हमने बताया टिप्सटर ने दावा किया है कि गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा वेरिएंट में LTPO ओलेड डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और क्यूएचडी+ रिजॉल्यूशन दिया जाएगा। अंत में टिप्सटर ने अपने ट्विटर पोस्ट में वास्तविक तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें फोन का केवल फ्रंट पैनल देखने को मिला है न कि बैक पैनल। इसमें बताया गया है कि फोन में नया कैमरा फंक्शन दिया जाएगा, हालांकि वो फंक्शन क्या है अभी इस पर सस्पेंस बरकरार है।

गौर करने वाली बात यह भी है कि इसी टिप्सटर ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि वनिला गैलेक्सी नोट 20 फोन 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा और इसमें वाइड फ्रेम दिए जाएंगे। पुरानी रिपोर्ट्स में संकेत दिए जा चुके हैं कि इस सीरीज Galaxy Note 20+ स्मार्टफोन भी शामिल होगा। हाल ही में गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के कलर ऑप्शन की भी जानकारी सामने आई थी, जिसके मुताबिक यह सीरीज़ आपको ब्लैक, कॉपर, व्हाइट/ग्रे और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेगी। इन तीनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में अलग-अलग बैटरी व कैमरा स्पेसिफिकेश दिए जा सकते हैं।

Samsung गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ के साथ नेक्स्ट जनरेशन Samsung Galaxy Fold 2 और Samsung Galaxy Z Flip 5जी स्मार्टफोन को 5 अगस्त को ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च कर सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.