Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर टीज़र ज़ारी

सैमसंग अपने अगले स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस बारे में संकेत देने शुरू कर दिए हैं और ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर आने वाले डिवाइस का टीज़र जारी कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जनवरी 2018 12:28 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग जल्द नया फोन लॉन्च कर सकती है
  • नया सैमसंग डिवाइस अमेज़न एक्सक्लूसिव होगा
  • फोन में सैमसंग पे या सैमसंग मिनी सपोर्ट हो सकता है
सैमसंग अपने अगले स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस बारे में संकेत देने शुरू कर दिए हैं और ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर आने वाले डिवाइस का टीज़र जारी कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी किए गए टीज़र से साफ़ है कि आने वाला सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी की ऑन सीरीज़ का हिस्सा होगा। बता दें कि कंपनी की ऑन सीरीज़ में बजट से लेकर मिड-रेंज तक के डिवाइस लॉन्च किए जाते हैं और पिछले कुछ समय में गैलेक्सी ऑन मैक्स, गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट जैसे कई लोकप्रिय फोन इस सीरीज़ का हिस्सा बने हैं।

अमेज़न इंडिया पर आने वाले सैमसंग के हैंडसेट के लिए एक अलग टीज़र पेज बनाया गया है। इन टीज़र में पांच अलग-अलग तस्वीरें हैं। सैमसंग ने टीज़र में ऑन शब्द का इस्तेमाल किया है, जिससे आने वाले फोन के ऑन सीरीज़ का डिवाइस होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा, shop.shoot.on टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। यानी अगला ऑन स्मार्टफोन में दमदार कैमरा होने का भी दावा किया गया है। फोन में सैमसंग पे या सैमसंग पे मिनी सपोर्ट होने के भी संकेत मिलते हैं।
Advertisement
 

उम्मीद है कि आने वाले सैमसंग स्मार्टफोन में पतले किनारे वाला डिस्प्ले होगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। क्योंकि अभी टीज़र में दिख रहे स्मार्टफोन की डिज़ाइन से कुछ भी स्पष्ट नहीं दिख रहा है। कंपनी ने नए डिवाइस में नया लुक और दमदार परफॉर्मेंस होने का भी दावा किया है। सैमसंग ने टीज़र के जरिए जानकारी दी है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अभी लॉन्च इवेंट या तारीख़ से जुड़ी किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।

अमेज़न पर टीज़र जारी होने से ये भी पुष्टि हो गई है कि नया सैमसंग डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही आने वाले डिवाइस के नाम का खुलासा करेगी या इस बारे में और जानकारी देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.