सैमसंग के स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिल रहे हैं सस्ते में

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2017 18:01 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर सैमसंग मोबाइल फेस्ट का आयोजन हो रहा है
  • 11 से 13 अप्रैल तक सैमसंग के स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिलेंगे
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है
फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर सैमसंग मोबाइल फेस्ट की वापसी हुई है। सैमसंग मोबाइल फेस्ट फ्लिपकार्ट पर 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक तीन दिन चलेगा। और जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है कंपनी सैमसंग के कई फोन पर छूट के साथ शानदार डील ऑफर कर रही है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट, सैमसंग गैलेक्सी ऑन8, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो तक पर छूट मिल रही है।

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट के ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट 3,000 रुपये की छूट के साथ 15,490 रुपये (ओरिजिनल कीमत 18,490 रुपये) में उपलब्ध हैं। वहीं इस स्मार्टफोन पर 14,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहकों को आइडिया 1 जीबी के रीचार्ज पर 14 जीबी डेटा भी ऑफर कर रही है। और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। 
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन पर 1,500 रुपये की सीधी छूट मिल रही है अब यह फोन 7,490 रुपये में उपलब्ध है जबकि इसकी ओरिजिनल कीमत 8,990 रुपये है। फोन पर 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है।  इसी तरह, सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2016) भी 2,800 रुपये की कटौती के साथ ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में 10,490 रुपये  में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं 10,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 पर 2,910 रुपये की  जबकि सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 पर 700 रुपये की छूट मिल रही है। इन दोनों फोन की कीमत अब क्रमशः 15,990 रुपये और 8,990 रुपये है। दोनों फोन अब फ्लिपकार्ट सैमसंग फेस्ट में क्रमशः 12,990 रुपये और 8,290 रुपये में उपलब्ध हैं। गैलेक्सी ऑन 7 पर 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। वहीं गैलेक्स ऑन8 को नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो  2,590 रुपये की छूट के साथ 29,000 रुपये में मिल रहा है। और सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है लेकिन फोन पर 'नो कॉस्ट ईएमआई' ऑफर मिल रहा है। इन दोनों फोन पर 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है, जिससे इन्हें बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है दोनों ही डिवाइस की कीमत क्रमशः 32,400 रुपये और 36,900 रुपये है। ये फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलने वाली छूट आपके पुराने डिवाइस के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा इन सभी ऑफर का फायदा पाने के लिए फ्लिपकार्ट के नियम व शर्तें वाले पेज पर जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.