Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में इस कीमत में हो सकता है लॉन्च

दावा है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपये होगी। इसके 8 जीबी रैम मॉडल को 39,990 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जनवरी 2020 18:33 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
  • Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • Samsung Galaxy Note 10 Lite में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है

Samsung Galaxy Note 10 Lite भारत में लॉन्च से दूर नहीं

Samsung Galaxy Note 10 Lite की भारतीय कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 फ्लैगशिप के इस कमज़ोर वेरिएंट को भारत में 35,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किए जाने की खबर है। देखा जाए तो कीमत Samsung Galaxy Note 10 की तुलना में बहुत कम है। याद रहे कि Samsung ने बीते हफ्ते ही सीईएस 2020 से ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ Samsung Galaxy S10 Lite को लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट एस पेन के साथ आता है और इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। स्मार्टफोन होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite price in India (rumoured)

रिटेल मार्केट के सूत्रों के हवाले से 91Mobiles ने जानकारी दी है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपये होगी। इसके 8 जीबी रैम मॉडल को 39,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Samsung Galaxy Note 10 को भारतीय मार्केट में 69,999 रुपये की कीमत में उतारा गया था।
Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कथित कीमत Samsung Galaxy Note 9 से भी कम है जो आमतौर पर 43,000 रुपये के आसपास बिकता है। Samsung ने अभी गैलेक्सी नोट 10 लाइट की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, इसे भारतीय मार्केट में अगले महीने सैमसंग गैलेक्सी नोट एस10 लाइट के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


हमने इस संबंध में सैमसंग इंडिया को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
 

Samsung Galaxy Note 10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी-ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। डिज़ाइन गैलेक्सी नोट 10 से प्रेरित लगता है। लेकिन किनारे थोड़ा ज़्यादा घुमावदार हैं और निचले हिस्से पर बॉर्डर चौड़ा है। फोन एस पेन स्टायलस के साथ आता है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite में 10एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.7 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी के अपने एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर इस्तेमाल करने का दावा है। हालांकि, सैमसंग के एक प्रतिनिधि में हमें बताया कि गैलेक्सी नोट 10 लाइट में इस्तेमाल किया गया प्रोसेसर मार्केट पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि स्नैपड्रैगन वेरिएंट भी हो सकता है। प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में मौज़ूद होगा 8 जीबी तक रैम।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, वर्गाकर कैमरा मॉड्यूल में। इसमें एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल ऑटोफोकस प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। तीसरा सेंसर भी 12 मेगापिक्सल का है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन फीचर्स है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
Advertisement

Galaxy Note 10 Lite की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 76.1 x 163.7 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Bundled fast charger
  • Good battery life
  • S Pen stylus
  • Bad
  • Dated processor
  • Lacks IP rating
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

2.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.