Samsung अगले महीने लॉन्च कर सकती है 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन

ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग का 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। सैमसंग अपने नए 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को सितंबर या फिर उसके अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 3 अगस्त 2019 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A70S का कैमरा हार्डवेयर हो सकता है अपग्रेड
  • सैमसंग ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
  • Realme, Redmi भी उतारेंगे 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन

Samsung अगले महीने लॉन्च कर सकती है 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन

Redmi और Realme दोनों ने 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन की पुष्टि कर चुकी हैं। रेडमी और रियलमी के अलावा Samsung भी Galaxy A-सीरीज़ के अंतर्गत ऐसे ही एक स्मार्टफोन को उतार सकती है। ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग का 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सैमसंग अपने नए 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को सितंबर या फिर उसके अगले महीने तक लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग के पास पहले से ही ISOCELL Bright GW1 का एक्सेस है। कंपनी के पास खुद का 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है जिसे इस साल मई में उतारा गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सैमसंग का पहला ऐसा कौन सा फोन होगा जो इस सेंसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर आइस यूनिवर्स का दावा है कि सैमसंग सितंबर या अक्टूबर में एक नए गैलेक्सी ए-सीरीज फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

टिप्स्टर के ट्वीट से ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसंग अपने 64 मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस साल मई में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy A70S कंपनी का पहला फोन होगा जो 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है। कंपनी का Galaxy A70 का छोटा अपग्रेड हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस। दोनों डिवाइस के बीच अंतर केवल कैमरा हार्डवेयर हो सकता है।

रियलमी एक फ्लैगशिप कैमरा फोन पर काम कर रही है। इसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर होने का दावा किया गया है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह भारत में 64 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा स्मार्टफोन टेक की झलक अगले हफ्ते देगी। इवेंट 8 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगा। शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भी अपने 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन को जल्द चीन में लॉन्च कर सकती है लेकिन फिलहाल तारीख के बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.