Samsung के नए हेडफोन U2 Neckband-Style भारत में 18 घंटे म्यूजिक प्लेबैक के साथ Rs 1,999 में लॉन्च

Samsung Level U2 की कीमत भारत में 1,999 रुपये तय की गई है। यह हैडफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं और आप इन्हें एक्सल्यूसिवली Flipkart और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 फरवरी 2021 11:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Level U2 में 12mm ड्राइवर्स दिए गए हैं
  • सैमसंग लेवल यू2 नवंबर में दक्षिण कोरिया में हुआ था लॉन्च
  • Level U हेडफोन को पांच साल पहले जुलाई 2015 में लॉन्च किया गया था

Samsung Level U2 हैडफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं

Samsung Level U2 नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस हेडफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नए हेडफोन सिंगल चार्ज पर 500 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम ऑफर करते हैं। Samsung ने इसमें वाटर रसिस्टेंस के लिए IPX2 रेटेड बिल्ड दिया है, इसके साथ ही इसमें 12mm ऑडियो ड्राइवर्स मौजूद हैं। आपको इसमें ऑप्टिमल साउंड आउटपुट के लिए सैमसंग की प्रप्राइइटेरी स्केलेबल कोडेक टेक्नोलॉजी भी दी गई है। सैमसंग लेवल यू2 हेडफोन नवंबर महीने में दक्षिण कोरिया में लॉन्च हुए थे। वहीं असल Level U हेडफोन को पांच साल पहले जुलाई 2015 में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Level U2 price in India

Samsung Level U2 की कीमत भारत में 1,999 रुपये तय की गई है। यह हैडफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आते हैं और आप इन्हें एक्सल्यूसिवली Flipkart और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Samsung Level U2 specifications

सैमसंग लेवल यू2 हेडफोन में 12mm ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें 32 ohms का इम्पीडन्स और फ्रीक्वैंसी रिस्पॉन्स 20,000 हर्ट्ज़ का है। यह हेडफोन ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसके साथ-साथ आपको 2 माइक्रोफोन्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें AAC, SBC और Scalable codec सपोर्ट मौजूद है।

Samsung ने लेवल यू2 हेडफोन में नेकबैंड डिज़ाइन दिया हुआ है, जो कि आराम से आपकी गर्दन पर फीट बैठता है। इसमे Ergonomic ear tips दी गई है, जो कि कान के साइज़ के लिए सही हैं।
Advertisement

सैमसंग लेवल यू2 हेडफोन्स में फिजिकल बटन दिए गए हैं, जो कि यूज़र्स को कॉल रिसिव, म्यूट और रिजेक्ट करने की सुविधा देते हैं। इन हेडफोन में इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 18 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 13 घंटे तक का टॉक-टाइम देती है। इसके अलावा इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। हेडफोन का डायमेंशन 146x39x170mm और भार 41.5 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

Wireless

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80s AI Photo Trend: सोशल मीडिया पर छाया 80s वाला बॉलीवुड लुक, आप भी आजमाएं ये 5 Prompts
  2. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.