Samsung ने 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया Exynos 1080 प्रोसेसर, जानें खूबियां

5एनएम आधारित प्रोसेसर होने के नाते, यह Apple के A14 और Huawei के किरिन 9000 जैसे प्रोसेसर में शामिल हो जाता है, लेकिन यह मिड-रेंज प्रोसेसर है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 नवंबर 2020 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तक को सपोर्ट करता
  • नया प्रोसेसर 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ full-HD डिस्प्ले को सपोर्ट कर
  • Vivo X60 और Vivo X60 Pro फोन एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस

Exynos 1080 में LPDDR5 और LPDDR4x रैम के साथ-साथ UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा

Samsung Exynos 1080 मोबाइल प्रोसेसर को 5nm EUV प्रोसेस-बेस्ड चिप के रूप में पेश किया है, जो कि 5जी सपोर्ट के साथ आती है। यह 4+3+1 कोर कॉन्फिग्रेशन के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और यह हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तक को सपोर्ट करता है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि किस फोन को इस नए प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। 5एनएम आधारित प्रोसेसर होने के नाते, यह Apple के A14 और Huawei के किरिन 9000 जैसे प्रोसेसर में शामिल हो जाता है, लेकिन यह मिड-रेंज प्रोसेसर है।
 

Samsung Exynos 1080 specifications

Samsung के ऑक्टा-कोर Exynos 1080 प्रोसेसर 4+3+1 कोर कॉन्फिग्रेशन को फॉलो करता है, जिसमें चार कोर्टेक्स-ए55 कोर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है, तीन कोर्टेक्स-ए78 कोर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6 गीगाहर्ट्ज़ है और एक कोर्टेक्स-ए78 कोर जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इस प्रोसेसर में ग्राफिक्स हैंडल करने के लिए Mali-G78 MP10 GPU भी शामिल है।

इस प्रोसेसर में ऑनबोर्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) और डिजिटल सिंगल प्रोसेसर (DSP) शामिल है, जो कि एक्सिनॉस 1080 को प्रति सेकेंड 5.7 ट्रिलियन ऑपरेशन चलाने की इज़ाजत देता है। इसके अलावा इसके साथ तेज़ और अधिक सुरक्षित ऑन-डिवाइस AI सपोर्ट भी आता है।

कनेक्टिविटी के लिए एक्सिनॉस 1080 में 5G NR Sub-6GHz, 5G NR mmWave, एलटीई, Wi-Fi (802.11ax), ब्लूटूथ 5.2 और एफएम रेडियो सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा इसमें स्टैंडर्ड जीपीएस, ग्लोनास, BeiDou और गैलिलियो सपोर्ट आदि भी मिलता है। मैमोरी और स्टोरेजी की बात करें, तो Exynos 1080 में LPDDR5 और LPDDR4x रैम के साथ-साथ UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

डिस्प्ले सपोर्ट के लिए यह नया प्रोसेसर HDR10+ कम्पैटिबल है और यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ WQHD डिस्प्ले को भी हैंडल कर सकता है। यह 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ फुल-एचडी डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। एक्सिनॉस 1080 सिंगल कैमरा सेटअप के साथ 200 मेगापिक्सल कैमरा को और जहां दोनों सेंसर 32 मेगापिक्सल के होंगे वह वहां डुअल कैमरा सेटअप को हैंडल कर सकता है। यह HEVC (H.265)/H.264/VP8/VP9 ( 10 बिट केवल HEVC और VP9 के साथ) 60fps पर 4K वीडियो को प्रोसेस करने में सक्षम हैं।

Samsung ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि किस फोन के साथ Exynos 1080 प्रोसेसर को पेश किया जाएगा, लेकिन पिछले महीने सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S21 सीरीज़ के साथ नए मोबाइल प्रोसेसर को फीचर किया जा सकता है। इसके अलावा, दूसरी रिपोर्ट में यह संकेत दिए गए थे कि आगामी Vivo X60 और Vivo X60 Pro स्मार्टफोन एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर से लैस होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.