Samsung Galaxy Z Fold 4 ने 50MP कैमरा और Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ ली एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy Z Fold 4 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 4 एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड One UI 4.1.1 पर काम करता है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 4 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है।
  • Samsung Galaxy Z F में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का पहला कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold 4 को लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया यह साउथ कोरियन कंपनी की जेड सीरीज में फोर्थ जनरेशन का स्मार्टफोन है। सैमसंग के मुताबिक, Samsung Galaxy Z Fold 4  में 7.6 इंच की डायनेमिक AMOLED 2X इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इस दौरान कंपनी के Galaxy Z Flip 4 ने भी एंट्री की है जो कि दूसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है।
 

Samsung Galaxy Z Fold 4 की कीमत और उपलब्धता


स्टोरेज की बात की जाए तो Samsung Galaxy Z Fold 4 को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत अन्य मार्केट में 1,799 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 1,42,700 रुपये से होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 4 को Beige, Graygreen, Phantom Black में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Samsung.com एक्सकुलेसिव Burgundy कलर भी मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Z Fold 4 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 4 एंड्रॉयड 12L पर बेस्ड One UI 4.1.1 पर काम करता है। डिस्प्ले के लिए इसमें 7.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X Infinity Flex डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन QXGA+ 2176x1812 पिक्सल और 21.6:18 ऑस्पेक्ट रेशियो है। यह एक LTPO डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 1Hz से लेकर 120Hz तक है। वहीं इसमें 6.2 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका HD+ 904x2316 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश और 23.1:9 ऑस्पेक्ट रेशियो है।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/1.8 अपर्चर के साथ 4 मेगापिक्सल का पहला सेल्फी कैमरा और  f/2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,400mAh की ड्यूल बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जर को सपोर्ट करती है जो कि 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Software optimised for multitasking
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Improved main, telephoto cameras
  • Bad
  • Still a bit bulky when folded
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12L

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.