Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन लॉन्च, 6.7 इंच की फ्लेक्स स्क्रीन से है लैस

Samsung Galaxy Z Flip की कीमत 1,380 डॉलर (करीब 98,400 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि इसे सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 12 फरवरी 2020 08:27 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप हैंडसेट फ्लेक्स मोड यूआई के साथ आता है
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Samsung Galaxy Z Flip की बिक्री 14 फरवरी से ही शुरू
Samsung Galaxy Z Flip को लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन को सेन फ्रांसिसको में आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया गया। दक्षिण कोरियाई कंपनी के गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप फोल्डेबल फोन में अल्ट्रा थिन ग्लास (UTG) का इस्तेमाल हुआ है जिसे कंपनी इनफफिनिक्स फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाती है। कंपनी ने यह भी बताया है कि वह यूज़र्स को यूट्यूब प्रीमियम का एक्सेस देगी। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में 'फ्लेक्स मोड' है। इसे बनाने के लिए कंपनी ने Google के साथ काम किया है। इसकी मदद से चुनिंदा ऐप्स स्पिल्ट स्क्रीन मोड में चलेंगे, जब स्क्रीन थोड़ा सा फोल्ड होगा। फोन को सीमित संख्या में चुनिंदा मार्केट में ही उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy Z Flip price, availability

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की कीमत 1,380 डॉलर (करीब 98,400 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि इसे सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। मार्केट में बिक्री 14 फरवरी से ही शुरू हो जाएगी। इसे पहले मिरर ब्लैक, मिरर पर्पल रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में मिरर गोल्ड वेरिएंट भी आएगा।
 

Samsung Galaxy Z Flip specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है। इसमें एक ई-सिम इस्तेमाल होगा और एक नैनो सिम कार्ड स्लॉट है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसका प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले 6.7 इंच का है। यह फुल-एचडी (1080x2636 पिक्सल, 21.9:9, 425 पीपीआई) डायनमिक एमोलेड पैनल है। इसे इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है। बाहर की तरफ 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 112x300 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 303 पीपीआई है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.95 गीगाहर्ट्ज़ है और यह 8 जीबी तक रैम के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां एक 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है और इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने फोन में HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात की है। फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस (ए-जीपीएस) शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।

फोल्ड होने पर Samsung Galaxy Z Flip का डाइमेंशन 87.4x73.6x17.33 मिलीमीटर है। अनफोल्ड होने पर डाइमेंशन 167.3x73.6x7.2 मिलीमीटर है। इसका वज़न 183 ग्राम है। फोन में सिंगल मोनो स्पीकर है। इसकी बैटरी 3,300 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप हैंडसेट फ्लेक्स मोड यूआई के साथ आता है जिसे Google के साथ साझेदारी में बनाया गया है। यह हाइडवे हिंज द्वारा इनेबल किया जा सकता है जो यूज़र्स को गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप को अलग-अलग एंगल में खोलने की सुविधा देता है।

गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप का फ्लेक्स मोड यूज़र्स को प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले को 'दो 4 इंच की स्क्रीन' के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.