Samsung Galaxy Z Flip 2 के लॉन्च में हो सकती है देरी

Samsung Galaxy S21 के लिए कंपनी ने फिलहाल गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अपने समान्य समय से पहले जनवरी 2021 में आयोजित किया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 नवंबर 2020 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 2 में मिल सकते हैं अपग्रेडिड स्पीकर्स
  • सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 2 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी
  • Samsung Galaxy S21 सीरीज़ जनवरी 2021 में हो सकती है लॉन्च

Samsung Galaxy Z Flip में मौजूद थे डाउनवर्ड-फायरिंग मोनो स्पीकर

Samsung Galaxy Z Flip 2 की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि यह स्मार्टफोन अपने पिछले वर्ज़न से बेहतर स्पीकर्स के साथ आएगा। बताया गया है कि यह स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर के साथ आ सकता है, जो कि Samsung Galaxy Z Flip और Samsung Galaxy Z Flip 5G की तुलना में एक बड़ा सुधार है। यह दोनों ही फोन डाउनवर्ड-फायरिंग मोनो स्पीकर्स के साथ आए थे। इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन साल 2021 की गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है। पहले कहा जा रहा ता कि इसे Galaxy S21 सीरीज़ के साथ जनवरी या फिर फरवरी में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार लॉन्चिंग अब आगे बढ़ा दी गई है।

@Ricciolo1 टिप्सटर ने ट्वीट करते हुए बताया Samsung Galaxy Z Flip 2 में स्टीरियो स्पीकर दिए जा सकते हैं। यदि सैमसंग यदि इस स्पीकर अपग्रेड को शामिल करता है, तो यह नेक्स्ट जनरेशन फोल्डेबल फोन में एक बड़ा सुधार होगा क्योंकि इससे पहले गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप मॉडल्स को डाउनवर्ड-फायरिंग मोनो स्पीकर दिए गए थे। इसके अलावा, एक अन्य टिप्सटर Ross Young ने ट्विटर के माध्यम से ही यह दावा किया है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 2 की लॉन्चिंग में थोड़ी देरी हो सकती है। इस फोन को साल 2021 की गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है। यदि यह जानकारी सच साबित होती है, तो यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 सीरीज़ के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा, जो कि अगले साल जनवरी में पेश की जाने वाली है।

हालांकि, स्मार्टफोन लॉन्च में देरी किस वजह से हो रही है इसका उल्लेख फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रोडक्शन व सप्लाई में आई देरी की वजह से इसको देरी से लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 2 के डिज़ाइन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसमें अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में कुछ सुधार पेश किए जा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस21 के लिए कंपनी ने फिलहाल गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अपने समान्य समय से पहले जनवरी 2021 में आयोजित किया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह इवेंट 14 जनवरी 2021 को आयोजित किया जाएगा और इसके बाद इसकी सेल शुरू होगी। कथित रूप से कंपनी इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसमें Samsung Galaxy S21, Samsung Galaxy S21+, और सबसे प्रीमियम Samsung Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.