सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, सी7 प्रो के स्पेसिफिकेशन का फिर हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2016 16:11 IST
कुछ महीने पहले ख़बरें आईं थीं कि सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो पर काम कर रही है। गैलेक्सी सी5 प्रो व सी7 प्रो को क्रमशः एसएम-सी5010 और एसएम-सी7010 कोडनेम से लिस्ट किया था। अब इन स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया है। लिस्टिंग से इन स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो की बात करें तो लिस्टिंग के मुताबिक,  इसमें 5.2 इंच (1920×1080 पिक्सल) फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 14एनएम प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है। स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा और यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आ सकता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 3000 बैटरी हो सकती है। 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एनएफसी के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement
 

वहीं लिस्टिंग के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच (1920×1080 पिक्सल) फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले होगा। इस फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 एनएम प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा और यह हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आ सकता है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने की उम्मीद है। फोन में 3300 बैटरी हो सकती है। 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एनएफसी के साथ आने की उम्मीद है।

इन स्मार्टफोन के दिसंबर तक लॉन्च होने की ख़बरें थी लेकिन अब लगता है कि इन फोन को जनवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.