Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को, Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ से उठेगा पर्दा

Galaxy Unpacked इवेंट भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा। इवेंट को Samsung Global Newsroom और Samsung.com पर लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में हो सकते हैं तीन मॉडल
  • Samsung Galaxy Fold 2 और Galaxy Z Flip 5G के लॉन्च की भी संभावना
  • भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा Galaxy Unpacked 2020 इवेंट

Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ में तीन मॉडल होंगे


Samsung का अगला Galaxy Unpacked इवेंट 5 अगस्त को होगा, जिसकी घोषणा कंपनी ने बुधवार को की। दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी दिग्गज हर साल इस इवेंट में अपना प्रीमियम सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पेश करता है, और इस बार Galaxy Note 20 सीरीज़ के लॉन्च होने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्टों में यह भी सुझाव दिया गया है कि Samsung इस इवेंट में अपना नेक्स्ट जेनरेशन Samsung Galaxy Fold 2 और Samsung Galaxy Z Flip के 5G वेरिएंट को भी पेश कर सकती है। आने वाले हफ्तों में कंपनी की ओर से इसे लेकर अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, Galaxy Unpacked इवेंट भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा। इवेंट को Samsung Global Newsroom और Samsung.com पर लाइव दिखाया जाएगा।

Samsung ने एक क्रिप्टिक टीज़र भी पोस्ट किया है जो कॉपर कलर स्प्लैश दिखाता है। दिलचस्प है, पिछले हफ्ते सैमसंग की वेबसाइट पर गलती से पोस्ट किए गए Samsung Galaxy Note 20 Ultra के रेंडर पर भी यही रंग देखा गया था। अफवाहों का कहना है कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ में स्टैंडर्ड Samsung Galaxy Note 20, Galaxy Note 20+ और Galaxy Note 20 Ultra शामिल होंगे। तीनों मॉडल के कैमरे और बैटरी में अंतर होने की उम्मीद है। आगे यह बताया गया कि गैलेक्सी नोट 20 सीरीज़ ब्लैक, कॉपर, व्हाइट/ग्रे और मिंट ग्रीन रंग विकल्पों में आएगी।
Advertisement


इससे पहले जून में, एक टिपस्टर ने दावा किया था कि स्टैंडर्ड सैमसंग गैलेक्सी नोट 20 "चौड़े फ्रेम" के साथ 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा। उसी टिपस्टर ने बाद में सुझाव दिया था कि गैलेक्सी नोट 20 अल्ट्रा में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और अघोषित क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट होगा।
Advertisement

इसके अलावा, अफवाह Samsung Galaxy Z Flip 5G के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के बजाय क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ आने की ओर इशारा करती है। Samsung Galaxy Fold 2 को हाल ही में चीन की 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5G कनेक्टिविटी के साथ देखा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.