7,040mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A8 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर हुआ लिस्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 19,300 रुपये) से शुरू होगी, जिसमें टैब का 3 जीबी रैम + 32 जीबी वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी LTE मॉडल की कीमत EUR 359 (लगभग 30,300 रुपये) होगी।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 16:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Tab A8 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में मिलेगी 4 जीबी रैम
  • टैब में 10.5 इंच डिस्प्ले मौजूद है
Samsung Galaxy Tab A8 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी Amazon वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के जरिए प्राप्त हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट पर आगामी टैबलेट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। बता दें, इससे पहले टैब का सपोर्ट पेज आधिकारिक Samsung India वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 का ऐलान इस महीने की शुरुआत में किया गया था। टैब में 10.5 इंच TFT डिस्प्ले के साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। डिस्प्ले में क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 7,040mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 

Samsung Galaxy Tab A8 price, availability

Amazon वेबसाइट पर Samsung Galaxy Tab A8 को समर्पित माइक्रोसाइट पर इसकी भारतीय कीमत से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। यहां तक कि Samsung ने भी गैलेक्सी टैब ए8 की कीमत का खुलासा दो हफ्ते पहले इसकी घोषणा के दौरान भी नहीं किया था। केवल यह ही उल्लेख किया गया था कि यह टैब अमेरिका व अन्य क्षेत्रों में जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जो हैं ग्रे, पिंक गोल्ड और सिल्वर।

रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 की कीमत यूरोप में EUR 229 (लगभग 19,300 रुपये) से शुरू होगी, जिसमें टैब का 3 जीबी रैम + 32 जीबी वाई-फाई मॉडल मिलेगा। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी LTE मॉडल की कीमत EUR 359 (लगभग 30,300 रुपये) होगी।
 

Samsung Galaxy Tab A8 specifications

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए8 में 10.5 इंच (1,920x1,200 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 80 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप मौजूद है। टैबलेट के कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैब अज्ञात ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। यह प्रोसेसर 4 जीबी रैम के साथ पेयर किया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए8 टैबलेट में 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इसमें एलटीई कनेक्टिविटी के साथ डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक Samsung Galaxy Tab A8 में 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। टैब का डायमेंशन 246.8mm x 161.9mm x 6.9mm और भार 508 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.